दिल्ली के इन इलाकों में आज रहेगा पॉवर कट, यहां देखें अपने इलाके का पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गर्मी और सूरज की प्रचंड किरणों के बीच बिजली की कटौती से लोगों की तकलीफें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इसके कारण शहर वासियों काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, सरकार का दावा है कि हालात पर नियंत्रण पाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही स्थिति में सुधार आएगा।

बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली में बिजली की मांग 8,000 मेगावाट के पार पहुंच गई है, जो कि शहर की आपूर्ति क्षमता से अधिक है। इससे पावर हाउस पर अत्यधिक दबाव पड़ रहा है, जिसके चलते कई इलाकों में घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है।

delhi-power-cut

Delhi Power Cut: कई कारणों से इन बिजली आपूर्ति बाधित

इसके अतिरिक्त, ट्रांसफार्मर, HVDS मेंटेनेंस, LT सर्किट अपग्रेडेशन और फीडर कार्यों के कारण भी बिजली कटौती की जा रही है। आईए जानते हैं आज शहर के किन-किन इलाकों में पॉवर कट रहेगा....

दिल्ली में आज 3 मई 2025 को मेंटेनेंस और नई लाइन बिछाने के कारण कई क्षेत्रों में निर्धारित समय के लिए बिजली बाधित रहेगी। संबंधित विभागों ने स्थानीय निवासियों से सहयोग की अपील की है। दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित बिजली कटौती से निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

बीएसईएस की ओर से जारी सूचना के अनुसार, आवश्यक रखरखाव और तकनीकी कार्यों के चलते कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। नीचे प्रमुख क्षेत्रों, समय और कारणों की सूची दी गई है:

मोहन गार्डन

समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
कारण: HVDS प्रणाली का रखरखाव
प्रभावित क्षेत्र:

  • ब्लॉक R-1, मोहन गार्डन, राजापुर खुर्द
  • ब्लॉक R-5, मोहन गार्डन, राजापुर खुर्द
  • ब्लॉक N-1, मोहन गार्डन, राजापुर खुर्द
  • ब्लॉक C, विपिन गार्डन, नवादा

पालम क्षेत्र

समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
कारण: नई एलटीएबी सर्किट बिछाने का कार्य

प्रभावित क्षेत्र

  • ब्लॉक B, राज नगर-2
  • ब्लॉक RZB, सब्ज़ी मंडी, सागरपुर मेन
  • ब्लॉक F, राज नगर एक्सटेंशन
  • संत मोहल्ला, सागरपुर मेन

विकासपुरी

समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
कारण: एलटी एसीबी का प्रतिस्थापन कार्य
प्रभावित क्षेत्र: दीपक विहार एक्सटेंशन

मुंडका क्षेत्र

समय: सुबह 6:00 बजे से 9:00 बजे तक
कारण: एचटी इंटरमीडिएट फीडर का रखरखाव

प्रभावित क्षेत्र:

  • सविता विहार, मुंडका
  • मुंडका एक्सटेंशन
  • ब्लॉक C, मुंडका

दिल्ली पॉवर कट से संबंधित और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप नीचे दिए गए वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इसके साथ ही अपने क्षेत्र के बिजली समस्याओं का शिकायत दर्ज करा सकते हैं। https://www.bsesdelhi.com/web/brpl/maintenance-outage-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+