Delhi Power Cut: 24 अप्रैल को हौज खास, द्वारका समेत कई इलाकों में बत्ती गुल, देखें BSES का नया शेड्यूल

Delhi Power Cut: राजधानी दिल्ली में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं और इसी के साथ बिजली की मांग भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रही है। बिना रुकावट बिजली सप्लाई जारी रखने तकनीकी खामियों को दूर करने के लिए, BSES राजधानी पावर लिमिटेड (BRPL) ने कल, 24 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) के लिए मेंटेनेंस शटडाउन का शेड्यूल जारी किया है।

दक्षिण, पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के कई इलाकों में मेंटेनेंस और नेटवर्क अपग्रेडेशन के चलते बिजली कटौती की जाएगी। अगर आप इन इलाकों के निवासी हैं, तो अपने जरूरी काम सुबह ही निपटा लें।

Delhi-Power-Cut

Scheduled Outages Delhi: प्रमुख इलाकों में बिजली कटौती का समय और विवरण

BSES द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, अलग-अलग डिवीजनों में बिजली की आवाजाही इस प्रकार प्रभावित रहेगी:

दक्षिण दिल्ली (हौज खास, कालकाजी, खानपुर)

हौज खास (सुबह 11:04 - दोपहर 12:04): जिया सराय और हौज खास के आसपास के क्षेत्रों में एलटी मेंटेनेंस (LT Maintenance) के कारण 1 घंटे बिजली गुल रहेगी।

अलकनंदा (दोपहर 12:00 - 02:00): नेहरू एन्क्लेव और कालकाजी के इलाकों में आरएमयू (RMU) संबंधी काम के चलते 2 घंटे का शटडाउन लिया जाएगा।

खानपुर (सुबह 11:00 - दोपहर 01:00): तिगरी कॉलोनी और संगम विहार के तिगरी क्षेत्रों में नेटवर्क अपग्रेडेशन के लिए 2 घंटे बिजली बंद रहेगी।

छतरपुर (सुबह 11:00 - 11:24): भाटी कलां में 11KV फीडर की मरम्मत के लिए करीब 24 मिनट का छोटा कट लगेगा।

पश्चिमी और बाहरी दिल्ली (उत्तम नगर, द्वारका, नजफगढ़)

उत्तम नगर (सुबह 11:00 - दोपहर 01:00): उत्तम नगर ईस्ट, न्यू उत्तम नगर, और मिलाप नगर (ब्लॉक C व D2) में फीडर मेंटेनेंस के कारण 2 घंटे बत्ती गुल रहेगी।

पालम/द्वारका (दोपहर 12:00 - 01:00): द्वारका सेक्टर-8 में नई एलटीएबी (LTAB) सर्किट बिछाने के लिए 1 घंटे का शटडाउन रहेगा।

नजफगढ़ (सुबह 08:00 - 10:00): साईं बाबा एन्क्लेव और मसूदाबाद में नेटवर्क सुधार के लिए सुबह जल्दी ही 2 घंटे बिजली काटी जाएगी।

अन्य प्रभावित इलाके (पंजाबी बाग, विकासपुरी)

पंजाबी बाग (सुबह 10:04 - दोपहर 12:04): स्टेट बैंक कॉलोनी और पश्चिम विहार में 'लोड अनबैलेंसिंग' की समस्या दूर करने के लिए 2 घंटे का कट रहेगा।

विकासपुरी (सुबह 10:00 - दोपहर 12:00): विकास कुंज और विकास कुंज एक्सटेंशन में नेटवर्क अपग्रेडेशन का काम चलेगा।

क्यों जरूरी है यह शटडाउन?

BRPL के मुताबिक, इन इलाकों में LT सर्किट मेंटेनेंस, नेटवर्क अपग्रेडेशन, फीडर मेंटेनेंस और केबल सुधार जैसे कार्य किए जाएंगे। विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह के काम समय-समय पर करना जरूरी होता है ताकि ओवरलोडिंग से बचा जा सके और बिजली कटौती की अनियोजित घटनाएं कम हों। इससे गर्मियों में बढ़ती मांग को संभाला जा सकेगा और गर्मी में बढ़ी बिजली की सप्लाई भी जारी रहेगी।

दिल्ली में इन दिनों तापमान तेजी से बढ़ रहा है और कई जगहों पर पारा 40°C के करीब पहुंच रहा है। ऐसे में एसी, कूलर और अन्य उपकरणों के ज्यादा इस्तेमाल से बिजली की मांग बढ़ गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनियां पहले से ही नेटवर्क को मजबूत करने में जुटी हैं।

हालांकि कुछ घंटों की बिजली कटौती लोगों के लिए असुविधाजनक हो सकती है, लेकिन यह कदम भविष्य में बेहतर और स्थिर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में जरूरी माना जा रहा है। गर्मियों के इस मौसम में ऐसे मेंटेनेंस कार्य आने वाले दिनों में राहत दिला सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+