Delhi Power Cut: बिजली कटौती अलर्ट! जानिए 31 जुलाई को किन-किन जगहों पर प्रभावित होंगी जरूरी सेवाएं
Delhi Power Cut: अगर 31 जुलाई की सुबह आपकी नींद पंखे की हवा नहीं, बल्कि बिजली गायब होने की वजह से खुली हो-तो चौंकिए मत! राजधानी के कई इलाकों में घंटों की बिजली कटौती तय मानी जा रही है। कारण है-ट्रांसफॉर्मर की मेंटेनेंस, नेटवर्क अपग्रेडेशन और जरूरी मरम्मत कार्य, जिसकी वजह से अलग-अलग शिफ्ट में पावर सप्लाई ठप रहेगी।
इसका असर सिर्फ घरों तक नहीं, बल्कि ऑफिस, दुकानें, अस्पताल और स्कूल जैसी ज़रूरी सेवाओं पर भी पड़ सकता है। बिजली विभाग ने साफ चेतावनी दी है-जरूरी काम समय रहते निपटा लें।

आइए जानते हैं कि 31 जुलाई को किन-किन क्षेत्रों में कितने बजे से कितने बजे तक बिजली रहेगी गायब।
Delhi Power Cut: किन क्षेत्रों में रहेगा पॉवर कट
कहां और कब रहेगी बिजली कटौती?
- फीडर: मंगोलपुरी - 519
- कारण: प्रीवेंटिव मेंटेनेंस
- समय:
- बुधवार, 31 जुलाई 2025
प्रथम चरण: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक
द्वितीय चरण (प्लान्ड कटौती): दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक
- प्रभावित क्षेत्र:
- बुढ़ विहार फेज-1 का हिस्सा
- KP-05 क्षेत्र का कुछ भाग
पॉवर कट होने पर क्या करें?
बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित समय में वैकल्पिक व्यवस्था रखें और जरूरी काम समय से पहले निपटा लें। यह कार्य बिजली आपूर्ति को और बेहतर व सुरक्षित बनाने के लिए किया जा रहा है।
Delhi Power Cut: क्या है सरकार की तैयारी?
दिल्ली सरकार और निजी वितरण कंपनियों (BSES, Tata Power) ने इस बार गर्मियों से पहले ही पावर बैकअप प्लान और अतिरिक्त आपूर्ति के लिए आवश्यक व्यवस्था कर ली थी। हर ज़ोन में हाई अलर्ट पर कंट्रोल रूम तैनात हैं, ताकि किसी भी तकनीकी खराबी या सप्लाई कट की स्थिति में तुरंत रेस्पॉन्स दिया जा सके। बिजली विभाग के अनुसार, "हमने पड़ोसी राज्यों से भी बिजली खरीदने के लिए पहले से टाई-अप कर रखा है। गर्मी में बिजली की खपत बढ़ती है, लेकिन इस बार हम तकनीकी रूप से तैयार हैं।"
इसके साथ ही, बिजली विभाग ने यह भी भरोसा दिलाया है कि निर्धारित समयसीमा के भीतर काम को पूरा करने की हरसंभव कोशिश की जाएगी। दिल्ली पॉवर कट से संबंधित और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप नीचे दिए गए वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इसके साथ ही अपने क्षेत्र के बिजली समस्याओं का शिकायत दर्ज करा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications