Delhi Power Cut: राजधानी के इन इलाकों में 29 जनवरी को पॉवर कट, जानें आपके इलाके में कब रहेगी बिजली
Delhi Power Cut Today: दिल्ली के दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम और पश्चिमी हिस्सों में रहने वाले लोगों को 29 जनवरी 2026 गुरुवार को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। BSES राजधनी पावर लिमिटेड (BRPL) ने मेंटेनेंस कार्यों के चलते राजधानी के कई डिवीजनों में पूर्व-निर्धारित बिजली शटडाउन की घोषणा की है।
इस दौरान अलग-अलग इलाकों में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

BRPL के मुताबिक, यह शटडाउन ट्रांसफॉर्मर प्रिवेंटिव मेंटेनेंस, HVDS, RMU, 11KV फीडर और LT सर्किट से जुड़े जरूरी तकनीकी कार्यों के कारण किया जा रहा है, ताकि भविष्य में बिजली फॉल्ट और बार-बार ट्रिपिंग जैसी समस्याओं से बचा जा सके।
Delhi Power Cut schedule: इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती
सरिता विहार डिवीजन
- समय: 11:00 से 14:00 बजे
- इलाके: रूप नगर मोलरबंद, ओम नगर मोलरबंद
वसंत कुंज
- समय: 11:00 से 12:00 / 13:00 बजे
- इलाके: सेठ सराय मेहरौली, पॉकेट-9 सेक्टर C, घिटोरनी गांव
छतरपुर
- समय: 11:00 से 14:00 बजे
- डॉ. अंबेडकर कॉलोनी (पॉकेट B, C, D)
- मित्तल गार्डन, सैनीक फार्म
- राजपुर खुर्द एक्सटेंशन
- अंसल विला सतबाड़ी
- ब्लॉक-C छतरपुर एक्सटेंशन
- DLF फार्म्स
- सतबाड़ी, फतेहपुर बेरी, सुल्तानपुर
मुण्डका
- समय: 11:00 से 14:00 / 13:00 बजे
- इलाके: तिलंगपुर कोटला, लक्ष्मी पार्क कॉलोनी कामरुद्दीन नगर
हौज खास
- समय: 11:00 से 12:00 / 13:00 बजे
- इलाके:
- एशियन गेम्स विलेज कॉम्प्लेक्स, सिरी फोर्ट
- हुमायूं पुर, सफदरजंग एन्क्लेव
आर.के. पुरम
- समय: 11:00 से 14:00 बजे
- इलाके: सेक्टर-1 रामकृष्ण पुरम, आर.के. पुरम वेस्ट ब्लॉक
टैगोर गार्डन
- समय: 11:00 से 14:00 बजे
- इलाके: चौखंडी, विष्णु गार्डन
मोहन गार्डन / नवाड़ा
- समय: 11:00 से 13:00 / 14:00 बजे
- लक्ष्मी विहार नवाड़ा
- भगवती गार्डन (ब्लॉक D, E, H, L)
नजफगढ़
- समय: 11:00 से 14:00 बजे
- इलाके: टोडरमल कॉलोनी, रोशन विहार
नांगलोई
- समय: 11:00 से 14:00 बजे
- इलाके: भेरा एन्क्लेव, पश्चिम विहार
अलकनंदा / कालकाजी
- समय: 11:00 से 14:00 बजे
- इलाके: DDA फ्लैट्स, ब्लॉक A-14 कालकाजी एक्सटेंशन
Power Cut Reason: क्यों होगी बिजली कटौती?
BRPL अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली में गर्मियों के दौरान बिजली की मांग रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच जाती है। ऐसे में यदि अभी प्रिवेंटिव मेंटेनेंस (निवारक रखरखाव) नहीं किया गया, तो भीषण गर्मी में बड़े स्तर पर ब्रेकडाउन की आशंका बनी रहती है। गर्मियों में पॉवर सप्लाई सुचारू रुप से चल सके इसके लिए बिजली कटौती जरूरी है।
- पुराने ट्रांसफॉर्मरों की रोकथामात्मक जांच (Preventive Maintenance)
- हाई वोल्टेज डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम (HVDS) का सुधार
- नए LTAB सर्किट बिछाने का काम
- 11KV फीडर और RMU की मरम्मत
जैसे जरूरी तकनीकी कार्य किए जाने हैं। इन कार्यों के दौरान सुरक्षा कारणों से बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी।
Delhi Power Cut को लेकर कंपनियों की अपील?
BRPL ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि:
- आवश्यक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पहले चार्ज कर लें
- वैकल्पिक बिजली व्यवस्था की योजना बनाएं
- मेंटेनेंस कार्य के दौरान सहयोग करें
कंपनी का कहना है कि यह अस्थायी असुविधा भविष्य में निर्बाध और सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है।
Power Cut होने पर कहां करें शिकायत?
अगर तय समय से अधिक देर तक बिजली बाधित रहती है तो उपभोक्ता BRPL कस्टमर केयर,नीय फीडर ऑफिस आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications