Delhi Power Cut: दिल्ली के इन इलाकों में 'ब्लैकआउट'! फोन चार्ज कर लें, कहीं आपका इलाका भी तो लिस्ट में नहीं
Delhi Power Cut: अगर आप 27 फरवरी को अपनी पसंदीदा मूवी देखने या वर्क-फ्रॉम-होम का प्लान बना रहे हैं, तो जरा ठहरिए! कल यानी शुक्रवार 27 फरवरी को दिल्ली के कई बड़े इलाकों में बिजली की 'लुका-छिपी' चलने वाली है।
BSES ने ट्रांसफार्मर की मरम्मत और लाइनों की सफाई के लिए एक लंबा-चौड़ा 'कटौती कैलेंडर' जारी किया है।कहीं ऐसा न हो कि आप बीच मीटिंग में हों और लैपटॉप का साथ छूट जाए या पानी की टंकी खाली रह जाए।

बिजली कंपनी का कहना है कि यह शटडाउन भविष्य में बेहतर और सुरक्षित बिजली सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है। हालांकि, तय समय के दौरान संबंधित इलाकों में रहने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
Delhi BRPL Schedule List: इन इलाकों में मचेगा 'हाहाकार'
बीआरपीएल के अनुसार, जनकपुरी, साकेत, वसंत कुंज, हौज खास, खानपुर, छतरपुर, जाफरपुर, द्वारका और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी जैसे इलाकों में अलग-अलग समय पर बिजली नहीं रहेगी। सबसे ज्यादा असर जनकपुरी और संगम विहार जैसे इलाकों में दिखेगा, जहां 3-3 घंटे का कट लगने वाला है।
जनकपुरी के निवासी ध्यान दें: ब्लॉक J 5 राजौरी गार्डन एक्सटेंशन में दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक लाइट गुल रहेगी। वहीं, नांगली जलाब और ब्लॉक C2 में सुबह 11 से 1 बजे तक का शटडाउन है।
साकेत और मालवीय नगर: अगर आप चिराग दिल्ली या मालवीय नगर (H-5 ब्लॉक) में हैं, तो सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक इन्वर्टर का भरोसा ही सहारा है।
साउथ दिल्ली का हाल (छतरपुर और हौज खास): राजपुर खुर्द और हौज खास ब्लॉक-A में भी सुबह 11 बजे से 2 बजे तक बिजली विभाग अपना काम करेगा।
वसंत कुंज और रजोकरी: यहां बिजली जाने के साथ-साथ पेड़ों की छंटाई भी होगी। वेस्ट एंड ग्रीन्स, रंगापुरी और रजोकरी की हरिजन बस्ती में सुबह 11 से 1 बजे के बीच बिजली नहीं रहेगी।
संगम विहार और देवली: यहां के ब्लॉक L, J, H और G 1 में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक का 'ब्रेक' रहेगा।
द्वारका और जाफरपुर: द्वारका सेक्टर-17 (पॉकेट E) और जाफरपुर कलां गांव के लोगों को सुबह 10 से 1 बजे तक बिना बिजली के गुजारा करना होगा।
Delhi Power Cut क्यों हो रही है?
बिजली विभाग का कहना है कि यह कटौती आपको 'परेशान' करने के लिए नहीं, बल्कि गर्मी के मौसम में आने वाले 'लोड' से बचाने के लिए है। BRPL के मुताबिक, ट्रांसफॉर्मर और बिजली लाइनों की समय-समय पर जांच और मरम्मत जरूरी होती है, ताकि अचानक फॉल्ट से बचा जा सके, गर्मी के मौसम में ओवरलोड की समस्या न आए, लंबे समय तक निर्बाध बिजली सप्लाई दी जा सके। इसी वजह से यह मेंटेनेंस शटडाउन पहले से तय कर किया जा रहा है।
Delhi Power Cut होने पर अपनाएं ये स्मार्ट टिप
मोबाइल/पावर बैंक: आज रात ही फुल चार्ज कर लें।
वॉटर मोटर: सुबह 10 बजे से पहले अपनी टंकियां फुल कर लें।
इलेक्ट्रॉनिक काम: जो भी भारी काम (प्रेस, वॉशिंग मशीन) है, उसे या तो सुबह जल्दी निबटा लें या शाम के लिए टाल दें।












Click it and Unblock the Notifications