Delhi Pollution: दिल्ली में AQI आज भी बेहद खराब, जानिए कैसा रहेगा पूरे दिन मौसम?

Delhi ka Mausam Today: देश की राजधानी दिल्ली में हालात बदलने का नाम ही नहीं ले रहे हैं, आज भी यहां धुंध की मोटी चादर छाई हुई है। प्रदूषण अपने चरम स्तर पर है, लोगों को बाहर निकलने में खासी मुश्किल हो रही है, चारों ओर केवल एक ही बात हो रही है कि आखिर राजधानी की स्थिति में सुधार कब होगा? प्रदूषण की गंभीर स्थिति के बीच यहां पर गुलाबी ठंडक ने दस्तक दे दी है।

Delhi Pollution

अब सुबह-शाम घर से बाहर निकलने पर लोगों को जैकट की जरूरत पड़ रही है। दिल्ली में दिन में धूप निकल रही है जिसकी वजह से लोगों को फिलहाल दिन में धुंध से राहत मिली हुई है। आज भी यहां AQI बेहद ही गंभीर स्थिति में है।आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने के आसार हैं।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 499 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 497 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 499 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 497 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -498 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 493 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 497 AQI

यह भी जानिए

  • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
  • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
  • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
  • 201 से 300 के बीच 'खराब',
  • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
  • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

जहां दिल्ली का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर नोएडा, गाजियाबाद का भी AQI काफी खराब है। नोएडा में AQI 439 और गाजियाबाद में भी 450 है। आज नोएडा में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आस-पास रहने के आसार है और यहां भी धुंध छाई हुई है।

दक्षिण में मौसम का मिजाज खराब है

जहां दिल्ली का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर दक्षिण में मौसम का मिजाज खराब है। तमिलनाडु औऱ कर्नाटक में आज भी बारिश का अलर्ट जारी है। । तमिलनाडु के कई इलाकों में भारी बारिश होने के आसार हैं और इसलिए कई जगहों पर स्कूल-कॉलेज आज भी बंद हैं। उत्तर भारत जैसे बिहार, एमपी, यूपी, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़, झारखंड, में मौसम शुष्क और ओडिशा, महाराष्ट्र में मौसम ड्राई रहेगा जबकि सिक्किम, मणिपुर में हल्की बारिश और मिजोरम में हल्की बारिश और हिमाचल-उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में तेज बरसात होने के आसार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+