'हमारे जवान व्यस्त हैं, 10 दिन पहले सूचना दिया करें', दिल्ली पुलिस ने MCD को क्यों लिखी ये चिट्ठी

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सरिता विहार थाना क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के अभियान को लेकर दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने दिल्ली पुलिस से सहायता मांगी थी, जिसपर दिल्ली पुलिस ने जवाब दिया है। दिल्ली पुलिस ने एसडीएमसी से कहा है कि थाना सरिता विहार के पुलिस कर्मियों की अन्य कानून व्यवस्था/जांच कार्यों में पूर्व-नियुक्ति/पूर्व-व्यवसाय के कारण, वार्ड संख्या 1 में अतिक्रमण हटाने के अभियान को चलाने में एसडीएमसी कर्मचारियों की सहायता के लिए पर्याप्त कर्मचारी उपलब्ध कराना संभव नहीं है।

Recommended Video

    Shaheenbagh में SDMC के Bulldozer Action के डर से लोग खुद हटा रहे Encroachment | वनइंडिया हिंदी
    delhi police wrote letter to sdmc for encroachment in sarita vihar

    इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने कहा कि अनुरोध है कि सरिता विहार थाना क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के अभियान की तिथि निर्धारित करने के लिए कम से कम 10 दिनों की पूर्व सूचना दी जाए ताकि एसडीएमसी कर्मचारियों की सहायता के लिए पर्याप्त स्टाफ दिया जा सके।

    साउथ दिल्ली के जसोला में एमसीडी ने घोषणा की थी कि वह आज यानी गुरुवार को अतिक्रमण हटाएगी, मगर पुलिस ने जवानों की कहीं और व्यस्तता का हवाला देकर फिलहाल के लिए फोर्स देने से इनकार कर दिया है। बता दें कि भाजपा शासित दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने सरकारी जमीन पर हुए अवैध कब्जे का सर्वेक्षण शुरू कर दिया है और महापौर मुकेश सुर्यन ने बुधवार को सरिता विहार, जैतपुर और मदनपुर खादर वार्ड का सर्वे किया। महापौर ने कहा कि सड़कों को 'अवैध कब्जे' से मुक्त कराया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+