New Year 2025: नए साल की पूर्व संध्या पर दिल्ली पुलिस कर रही खास पार्टी! नशे में धुत लोगों को किया इनवाइट
New Year 2025: नए साल की पूर्व संध्या पर सभी लोग पार्टी और जश्न मनाने की तैयारी कर रहे हैं। नए साल के स्वागत का जश्न हर्षोल्लास के साथ दिल्ली के लोग मनाए और कोई दुर्घटना ना हो, इसके लिए दिल्ली पुलिस ने राजधानी में पैरा मिलिट्री के साथ अतिरिक्त कड़े इंतजाम किए हैं।
इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने एक पोस्ट शेयर की है जिसको लेकर जमकर चर्चा हो रही है। ये पोस्ट दिल्ली पुलिस ने नशे में धुत ड्राइवरों और उपद्रवियों को लेकर जारी की है। जिसमें दिल्ली पुलिस ने अनोखे अंदाज में नशे में धुत लोगों और उपद्रवियों को पार्टी और फ्री ट्रांसपोर्ट की सुविधा देने का ऑफर दिया है।

दिल्ली पुलिस ने कर रही ये अनोखी पार्टी!
दरसअल, दिल्ली पुलिस ने चेतावनी देते हुए सोशल मीडिया एक्स पर बड़े ही मजाकिया अंदाज में ये पोस्ट शेयर की है और नशे में धुत होकर ड्राइव करने वालों और उपद्रव करने वालों को बड़े ही खास अंदाज में चेतावनी दी है। जिसमें उसने लिखा है कि "राजधानी की पुलिस गुंडो के लिए "सेल ब्लॉक पार्टी" (Cell Block Party) आयोजित कर रही है।"
दिल्ली पुलिस ने उपद्रवियों के लिए की है ये खास व्यवस्था
पुलिस ने अपनी पोस्ट में पोस्ट में लिखा "ओपनिंग परफॉर्मर" ब्रीथेलाइज़र है जो नशे में धुत ड्राइवरों की पहचान करेगा। इसके अलावा उपद्रवियों को पकड़ने के लिए सिनेमैटोग्राफी स्पीड कैमरों का उपयोग किया जाएगा।
फ्री ट्रांसपोर्ट की सुविधा
पार्टी के बाद नशे में धुत होकर ड्राइव करने वालों और हुडदंगियों को लाल-नीली बत्ती वाली एसयूवी जगह-जगह खड़ी मिलेगी और जिससे हुडदंगियों को जेल तक फ्री ट्रांसपोर्ट की सुविधा दी जाएगी।
आराम के लिए वीआईपी लाउंज
दिल्ली पुलिस ने नशे में ड्राइव करने वालों और हुडदंगियों के लिए को वीआईपी लाउंज का प्रबंध किया है। जिसके तहत हुड़दंगियों को कोल्ड सेल बार जैसी आरामदायक जगह दी जाएगी।
पोस्ट के अंत में ये भी कहा गया है, "यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति को देखते हैं जिसे पार्टी करनी है तो बस 112 डायल करें और अच्छे समय का आनंद लें।" साथ ही यह भी कहा गया कि वह स्थान "निकटतम पुलिस स्टेशन" है।
दिल्ली पुलिस ने नए साल पर बधाई देते हुए शेयर की ये पोस्ट
Who needs a countdown when you can count down the days until your release.#HappyNewYear2025#DelhiPoliceCares pic.twitter.com/Omfq4Y0Fjk
— Delhi Police (@DelhiPolice) December 30, 2024












Click it and Unblock the Notifications