Delhi Police News: सब-इंस्पेक्टर ने नामाजियों को सरेआम मारी लात, पुलिसकर्मी सस्पेंड- VIDEO
उत्तरी दिल्ली के इंद्रलोक इलाके में दिल्ली पुलिस का एक शर्मनाक चेहरा सामने आया है। जिसमें एक सब-इंस्पेक्टर ने सड़क पर नमाज पढ़ रहे कुछ लोगों को लात मारते हुए खदेड़ा। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वहीं, दिल्ली पुलिस प्रशासन ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए आरोपी सब-इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया है। यह घटना 'असर की नमाज' के दौरान दोपहर करीब 2 बजे इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन के पास हुई। प्रतिक्रिया में स्थानीय लोगों ने सड़क अवरुद्ध कर दी और पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जिसके कारण कानून और व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) एमके मीना ने कहा कि आज हुई घटना में, वीडियो में दिख रहे पुलिस चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा रही है। मीना ने आगे कहा कि घटना के तुरंत बाद, पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया और जांच शुरू की।
एक अधिकारी ने बताया कि इससे पहले दिन में, डीसीपी ने प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली कांग्रेस ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में इस घटना को 'शर्मनाक' बताया। कहा कि बेहद शर्मनाक! दिल्ली पुलिस का जवान सड़क पर नमाज पढ़ रहे लोगों को लात मार रहा है। इससे ज्यादा शर्मनाक क्या हो सकता है?












Click it and Unblock the Notifications