मस्ती करने के लिए चुराई गई थी अरविंद केजरीवाल की कार: दिल्ली पीआरओ
मस्ती करने के लिए चुराई गई थी अरविंद केजरीवाल की कार: दिल्ली पीआरओ
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के पीआरओ मधुर वर्मा ने सीएम अरविंद केजरीवाल की कार को बरामद करने के बाद कहा है कि शुरुआती जांच में ऐसा लगता है कि कार को सिर्फ मस्ती के लिए चुराया गया था। उन्होंने कहा कि कार को चोरी कर एक स्पॉट से दूसरे जगह छोड़ दिया गया, हालांकि उन्होंने पुलिस के जांच करने की बात कही है।। वर्मा ने कहा कि कार में सुरक्षा के लिए कोई डिवाइस नहीं लगी है और किसी के लिए इसे चोरी करना कोई मुश्किल काम नहीं था।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की दो दिन पहले चोरी हुई नीले रंग की बैगन-आर कार गाजियाबाद के मोहननगर इलाके से लावारिस हालत में बरामद कर ली गई है। गुरुवार दोपहर दो बजे के आसपास दिनदहाड़े मुख्यमंत्री दफ्तर के बाहर से ही कार चोरी कर ली गई थी। चोरी की रिपोर्ट आईपी स्टेट थाने में दर्ज कराई गई थी।
कार मोहननगर में एक सूनसान इलाके में लावारिस हालत में मिली। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लिए लिया है।फिलहाल कार का इस्तेमाल आप यूथ विंग की इंचार्ज व मीडिया की सह संयोजक वंदना कुमारी इस्तेमाल कर रही थीं। पुलिस के मुताबिक, वंदना कुमारी परिवार के साथ सिविल लाइंस इलाके में रहती हैं। उन्होंने बताया कि पिछले करीब दो साल से वह मुख्यमंत्री की निजी कार का इस्तेमाल कर रही थीं।

डीएल-3-सीजी 9769 रजिस्ट्रेशन नंबर वाली नीले कलर की ये कार 2013 में उस वक्त चर्चा में आयी थी, जब केजरीवाल पहली बार चुनाव मैदान में उतरे थे। केजरीवाल ने आम आदमी और सादगी को अपनी पहचान बनाया था और चुनाव प्रचार में वो इसी कार का इस्तेमाल करते थे, इसी वजह से इस कार की पहचान भी आम आदमी की कार के तौर पर बन गई थी।












Click it and Unblock the Notifications