दिल्ली पुलिस ने किया ISI से जुड़े आतंकियों के नेटवर्क का पर्दाफाश, तीन आतंकी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी और खतरनाक सफलता हासिल की है। अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय पाकिस्तान समर्थित आतंक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया है, जिसके सरगना शाहजाद भट्टी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर काम कर रहा था। यह मॉड्यूल हथियार और विस्फोटक की तस्करी के साथ-साथ बड़े पैमाने पर आतंकी गतिविधियों की योजना बना रहा था।
पुलिस की सतर्कता और खुफिया इनपुट्स के कारण यूपी, एमपी और पंजाब से जुड़े आतंकियों को गिरफ्तार किया गया। इस गिरफ्तारी से राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया गया। पुलिस ने इस मामले में यूपी, एमपी और पंजाब के तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आतंकियों में पंजाब से जुड़े प्रमुख सदस्य शामिल हैं, जो गैंगस्टर नेटवर्क के जरिए हथियार और विस्फोटक की तस्करी कर रहे थे।

खुफिया इनपुट्स से खुला पर्दा
स्पेशल सेल की एंटी टेरर यूनिट (TYR) ने खुफिया इनपुट्स की मदद से इस मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। इसके अन्य सदस्य उत्तर प्रदेश के लखनऊ और मुरादाबाद तथा मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पकड़े गए हैं।
पुलिस की सतर्कता ने रोकी बड़ी साजिश
पुलिस ने बताया कि इस मॉड्यूल का मकसद बड़े पैमाने पर आतंक फैलाना था। गिरफ्तारी के बाद से सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच तेज कर दी हैं।












Click it and Unblock the Notifications