शॉर्टेज के बीच कोरोना मरीजों को गौतम गंभीर ने बांटी थी फैबीफ्लू, दिल्ली पुलिस ने मांगा जवाब

नई दिल्ली, 14 मई: कोरोना महामारी की पहली लहर जब आई तो बाजार से मास्क, सैनिटाइजर, थर्मामीटर गायब हुए। काफी मशक्कत के बाद सरकार ने इनकी सप्लाई सुचारू करवा दी, लेकिन दूसरी लहर में ऑक्सीजन और जीवनरक्षक दवाइयों की किल्लत का सामना करना पड़ा। वैसे तो आम जनता को जीवनरक्षक दवाइयां आसानी से नहीं मिल रहीं, लेकिन नेता और फिल्म स्टार लगातार लोगों को ये बांटते नजर आए। जिसके बाद मामला उठा और पुलिस को इसमें जांच शुरू करनी पड़ी। इसी तरह के एक मामले में सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर का भी नाम सामने आया है।

gautam

दरअसल कुछ दिनों पहले गंभीर ने अपने दिल्ली स्थित कार्यालय में एक कैंप लगाया, जिसमें मरीजों को फैबीफ्लू दवा बांटी गई। उस वक्त इस दवा की किल्लत बाजार में बहुत ज्यादा थी। ऐसे में सवाल खड़ा हुआ कि आखिर सांसद के पास इतना स्टॉक आया कहां से। अब मामले में दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। साथ ही उनको नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

वहीं दिल्ली पुलिस के नोटिस पर गौतम गंभीर ने कहा कि जो-जो जानकारियां मांगी गई हैं, वो उनके विवरण प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने साफ किया कि ऐसी चीजों से वो पीछे नहीं हटने वाले, वो अपनी क्षमता के हिसाब से दिल्ली के जनता की सेवा करते रहेंगे।

श्रीनिवास से भी पूछताछ
वहीं दूसरी ओर यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास भी दिल्ली में जरूरतमदों तक लगातार ऑक्सीजन और दवाइयां पहुंचा रहे हैं। इस बीच शुक्रवार को क्राइम ब्रांच ने उनसे पूछताछ की। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पूछताछ का मकसद ये पता लगाना है कि कहीं सेवा के नाम पर कालाबाजारी तो नहीं की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+