26 जनवरी हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने बूटा सिंह को किया गिरफ्तार, 50 हजार का घोषित था ईनाम

नई दिल्ली, जून 30। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को लाल किला हिंसा मामले में एक बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल, पुलिस ने हिंसा मामले के आरोपी बूटा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि बूटा सिंह लाल किले पर निशान साहिब फहराने वाले जुगराज का साथी बताया जा रहा है। आपको बता दें कि जुगराज को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। बूटा सिंह भी पंजाब का रहने वाला है। पुलिस ने बूटा सिंह पर 50 हजार रुपए का ईनाम भी घोषित कर रखा था। लाल किला हिंसा की घटना के बाद से ही जुगराज और बूटा सिंह दोनों फरार थे। पुलिस पिछले कई महीनों से दोनों की तलाश में सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी।

Boota singh

इसी साल फरवरी में मुख्य साजिशकर्ता की हुई थी गिरफ्तारी

आपको बता दें कि लाल किला हिंसा के मामले में पुलिस इन दोनों को गिरफ्तार करने से पहले उस हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता दीप सिद्धू को भी गिरफ्तार कर चुकी है। दीप सिद्धू की गिरफ्तारी इसी साल 9 फरवरी को हुई थी, लेकिन 17 अप्रैल को दीप सिद्धधू को जमानत मिल गई थी, लेकिन मंगलवार को दिल्ली की एक अदालत ने फिर से दीप सिद्धू और अन्य के खिलाफ नया समन जारी किया है। दीप सिद्धू पर हिंसा का मुख्य साजिशकर्ता होने का आरोप है।

क्या हुआ था 26 जनवरी को?

आपको बता दें कि 26 जनवरी के दिन किसानों की एक ट्रैक्टर रैली प्रस्तावित थी। इस ट्रैक्टर रैली का रूट भी दो-तीन पहले फाइनल हो गया था। ये ट्रैक्टर रैली दिल्ली के बाहरी इलाकों से ही होकर गुजरनी थी, लेकिन प्रदर्शनकारी किसान किसी तरह दिल्ली में घुस गए और उसके बाद दिल्ली के आईटीओ चौक और लाल किले पर जबरदस्त हंगामा हुआ था। प्रदर्शनकारियों ने लाल किले के अंदर घुसकर ना सिर्फ पब्लिक प्रॉपर्टी को तोड़ा था बल्कि वहां तैनात जवानों को भी मारा था। इस हिंसा की घटना में की पुलिसवाले गंभीर रूप से घायल हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+