Delhi Nursery Admission 2026: प्राइवेट स्कूल में नर्सरी एडमिशन का फॉर्मूला समझिए, लिस्ट और अप्लाई पर हर अपडेट
Delhi Nursery Admission 2026-27: दिल्ली के हजारों माता-पिता के लिए 23 जनवरी का दिन बेहद अहम है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी एडमिशन की पहली लिस्ट आज 23 जनवरी 2026 को जारी की जा रही है। यह लिस्ट उन बच्चों के नामों के साथ आएगी, जिन्हें पॉइंट सिस्टम के आधार पर एडमिशन के लिए चुना गया है। इसके साथ ही वेटिंग लिस्ट भी जारी होगी, जिससे कई अभिभावकों की उम्मीदें अभी जिंदा रहेंगी।
कितने स्कूल, कितने बच्चों की लिस्ट? (Delhi Nursery Admission List 2026-27)
शिक्षा निदेशालय (DoE) से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली के करीब 1,741 प्राइवेट अनएडेड स्कूल आज नर्सरी, केजी और कक्षा 1 के लिए करीब 1.25 लाख बच्चों की पहली चयन सूची जारी करेंगे। इसमें सिलेक्टेड स्टूडेंट्स के साथ-साथ वेटिंग लिस्ट के नाम भी शामिल होंगे। इससे पहले 16 जनवरी को सभी स्कूलों ने बच्चों को दिए गए पॉइंट्स की डिटेल वेबसाइट पर अपलोड की थी, ताकि अभिभावक पारदर्शिता के साथ पूरी प्रक्रिया समझ सकें।

🔵 पॉइंट सिस्टम कैसे तय करता है एडमिशन? (Nursery Admission Points System Delhi)
दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी एडमिशन पूरी तरह पॉइंट बेस्ड सिस्टम पर होता है। बच्चों को अलग-अलग कैटेगरी में नंबर दिए जाते हैं, जैसे -
▪️घर से स्कूल की दूरी
▪️भाई-बहन पहले से उसी स्कूल में पढ़ते हैं या नहीं
▪️माता-पिता का एलुमनी स्टेटस
▪️स्कूल स्टाफ के बच्चे
▪️कुछ स्कूलों में फर्स्ट बॉर्न या गर्ल चाइल्ड को प्राथमिकता
▪️जिस बच्चे के पॉइंट ज्यादा होते हैं, उसकी चयन की संभावना उतनी ही मजबूत होती है।
🔵 कब और कैसे उठा सकते हैं आपत्ति? (Nursery Admission Objection Window)
अगर किसी अभिभावक को लगता है कि उनके बच्चे को गलत पॉइंट दिए गए हैं, तो वे 24 जनवरी से 3 फरवरी 2026 के बीच स्कूल से सवाल पूछ सकते हैं। स्कूलों को इन आपत्तियों का जवाब देना अनिवार्य होगा।
इसके बाद दूसरी चयन सूची 9 फरवरी 2026 को जारी की जाएगी, जबकि पूरी एडमिशन प्रक्रिया 19 मार्च 2026 तक खत्म हो जाएगी।
🔵 नर्सरी, KG और कक्षा 1 की उम्र सीमा क्या है? (Nursery Admission Age Criteria Delhi)
शिक्षा निदेशालय के नियमों के मुताबिक -
- नर्सरी के लिए बच्चे की उम्र कम से कम 3 साल
- KG के लिए 4 साल
- कक्षा 1 के लिए 5 साल
- होनी चाहिए, जो 31 मार्च 2026 तक पूरी होनी जरूरी है।
- हालांकि, स्कूल स्तर पर प्रधानाचार्य एक महीने तक की उम्र में छूट दे सकते हैं।
🔵 कौन से स्कूल किस आधार पर नंबर दे रहे हैं? (Nursery Admission Criteria In Delhi Schools)
- हर स्कूल का पॉइंट सिस्टम थोड़ा अलग है।
- इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल, द्वारका दूरी को सबसे ज्यादा महत्व देता है और 0-12 किमी तक रहने वालों को सबसे ज्यादा अंक देता है।
- टैगोर इंटरनेशनल स्कूल, ईस्ट ऑफ कैलाश पहले जन्मे बच्चे और दूरी दोनों को प्राथमिकता देता है।
- दर्बारी लाल DAV, पीतमपुरा में दूरी के लिए सबसे ज्यादा वेटेज देखा गया है।
- न्यू ग्रीन फील्ड स्कूल, अलकनंदा में गर्ल चाइल्ड और पैरेंट एलुमनी को भी अतिरिक्त अंक मिलते हैं।
- सेंट माइकल्स स्कूल, पूसा रोड में क्रिश्चियन माइनॉरिटी स्टूडेंट्स को प्राथमिकता दी जाती है।
- इससे साफ है कि हर स्कूल की सोच और प्राथमिकता अलग होती है, इसलिए एक ही बच्चे के अलग-अलग स्कूलों में अलग पॉइंट हो सकते हैं।
🔵 महत्वपूर्ण तारीखें एक नजर में (Delhi Nursery Admission Important Dates)
▪️आवेदन फॉर्म शुरू: 4 दिसंबर 2025
▪️पहली चयन सूची: 23 जनवरी 2026
आपत्ति दर्ज कराने का समय: 24 जनवरी - 3 फरवरी 2026
▪️दूसरी सूची: 9 फरवरी 2026
▪️एडमिशन प्रक्रिया समाप्त: 19 मार्च 2026
🔵 अभिभावकों के लिए जरूरी सलाह (Nursery Admission Tips For Parents)
अगर आपके बच्चे का नाम पहली लिस्ट में नहीं आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। वेटिंग लिस्ट और दूसरी लिस्ट में अब भी मौका रहता है। साथ ही, पॉइंट्स को ध्यान से चेक करें और जरूरत हो तो तय समय में सवाल जरूर उठाएं।
दिल्ली में नर्सरी एडमिशन सिर्फ किस्मत का खेल नहीं है, बल्कि पॉइंट सिस्टम, नियम और सही जानकारी का संतुलन है। आज की लिस्ट कई परिवारों के लिए खुशी लेकर आएगी, तो कुछ के लिए इंतजार का दौर लंबा हो सकता है। ऐसे में सबसे जरूरी है - नियम समझना, धैर्य रखना और सही समय पर सही कदम उठाना।
-
Delhi की महिलाओं के खाते में हर महीने आएंगे 2500 रुपए! कौन होगा पात्र? पोर्टल लॉन्च पर बड़ा अपडेट! -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग












Click it and Unblock the Notifications