Delhi News: साउथ दिल्ली को बड़ी सौगात, CM रेखा गुप्ता ने 3 विधानसभा सीटों में शुरू कराए 300 करोड़ के विकास काम

Delhi News Rekha Gupta Government: दिल्ली की राजनीति और विकास की तस्वीर रविवार को साउथ दिल्ली में बदली नजर आई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बदरपुर, संगम विहार और देवली विधानसभा क्षेत्रों में करीब 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया।

इन परियोजनाओं के जरिए लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं की कमी झेल रहे इलाकों में सड़क, पानी और सफाई जैसी समस्याओं को दूर करने की कोशिश की जा रही है।

Delhi News Rekha Gupta Government

बदरपुर में 85 करोड़ से बदलेगी तस्वीर (Badarpur Development Work)

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बदरपुर विधानसभा में करीब 85 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ परियोजनाओं का उद्घाटन नहीं, बल्कि वर्षों से रुके बदलाव की नई शुरुआत है। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि सभी कामों में पारदर्शिता रखी जाएगी और गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं होगा। सड़कों की मरम्मत, नालियों का निर्माण, पीने के पानी की व्यवस्था और स्ट्रीट लाइट जैसे काम प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जाएंगे।

संगम विहार को सबसे बड़ा पैकेज (Sangam Vihar Gets Maximum Fund)

संगम विहार विधानसभा को इस विकास अभियान में सबसे बड़ा हिस्सा मिला है। यहां 115 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की नींव रखी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने संगम विहार को टूटी सड़कें, ओवरफ्लो होते सीवर और गंदे पानी की समस्या ही दी। अब सरकार का लक्ष्य है कि हर वादा जमीन पर उतरे। संगम विहार में सड़कें, ड्रेनेज सिस्टम, डिस्पेंसरी, पार्क और सामुदायिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

देवली में 104 करोड़ के काम शुरू (Deoli Development Projects)

देवली विधानसभा में भी मुख्यमंत्री ने 104 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि देवली की जनता लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं का इंतजार कर रही थी। अब ये काम विकसित दिल्ली की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होंगे। देवली में नालियों, पीने के पानी, पार्क, स्ट्रीट लाइट और बारातघर जैसी सुविधाओं पर खास ध्यान दिया जाएगा।

जलभराव से राहत के लिए नया ड्रेनेज प्लान (Drainage Master Plan 2025)

दिल्ली में हर साल बारिश के दौरान जलभराव की समस्या आम हो गई है। इसे खत्म करने के लिए सरकार ने ड्रेनेज मास्टर प्लान 2025 के तहत पांच प्रमुख स्थानों पर नए नालों के निर्माण की योजना शुरू की है। लोक निर्माण विभाग 122.64 करोड़ रुपये की लागत से इन नालों का पुनर्निर्माण करेगा। इन्हें छह महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

तीन गुना ज्यादा पानी निकालने की क्षमता (Storm Water Drain Capacity)

इन नए नालों की वर्षा जल निकासी क्षमता 70 मिलीमीटर प्रति घंटा होगी, जो मौजूदा नालों की तुलना में करीब तीन गुना ज्यादा है। पीडब्ल्यूडी के उत्तरी रोड डिवीजन के तहत मॉडल टाउन-2 रोड, मॉडल टाउन-3 रोड और कुशल सिनेमा रोड पर 31.75 करोड़ रुपये की लागत से काम होगा। मॉल रोड एक्सटेंशन पर आजादपुर एच-पॉइंट से मुकरबा चौक तक 46.35 करोड़ रुपये और मॉल रोड पर कैंप चौक से आजादपुर एच-पॉइंट तक 44.54 करोड़ रुपये की परियोजना लागू की जाएगी।

सरकार का दावा, बदलेगी दिल्ली की जमीनी हकीकत

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार सिर्फ घोषणाएं नहीं कर रही, बल्कि समयबद्ध तरीके से काम पूरा कर जनता को राहत देने के लिए प्रतिबद्ध है। साउथ दिल्ली से शुरू हुआ यह विकास अभियान आने वाले दिनों में राजधानी के दूसरे हिस्सों तक भी पहुंचेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+