Delhi News: दीवार पर दिखे खाटू श्याम! प्लॉट मालिक ने किया ऐसा काम, भड़क उठे श्रद्धालु
उत्तर पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार इलाके स्थित प्लॉट की एक दीवार पर 5 दिन पहले एक आकृति अचानक उभर आई। स्थानीय लोग इसे खाटू श्याम बाबा की आकृति बताने लगे। सोशल मीडिया पर इसके वीडियो और तस्वीरें वायरल होते ही दूर-दूर से लोग खाटू श्याम बाबा की आकृति की पूजा-अर्चना करने पहुंचने लगे। देखते ही देखते श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा।
वहीं, मंदिर बनाने की मांग उठने लगी। इस बीच प्लॉट मालिक की टेंशन बढ गई। मौका पाकर प्लॉट मालिक ने दीवार पर उभरी आकृति पर काला पेंट करवा दिया। जिससे लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

दिल्ली के हर्ष विहार में 5 दिन पहले प्लॉट में एक दीवार पर आकृति उभर आई।
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) December 1, 2023
लोग इसे खाटू श्याम की आकृति बताने लगे। पूजा–पाठ शुरू हो गई। मूर्तियां रख दी गईं। मंदिर बनाने की मांग उठने लगी।
इससे प्लॉट मालिक टेंशन में आ गया। उसने दीवार पर काला पेंट करवा दिया। #Delhi pic.twitter.com/aG0U2ZSz3y
दरअसल, मामला हर्ष विहार के C-ब्लॉक की गली नंबर 31 का है। यहां एक प्लाट की दीवार पर खाटू श्याम बाबा की आकृति उभरी हुई स्थानीय लोगों को नजर आई। बाबा के दर्शन को श्रद्धालुओं का आने का सिलसिला शुरू हो गया। देखते ही देखते श्रद्धालुओं का तांता लग गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रद्धालुओं ने बताया कि आकृति में स्वयं खाटू श्याम बाबा हैं। मुकुट लगाए खाटू श्याम बाबा अपने भक्तों से मिलने आए हैं।
भक्तों ने मंदिर बनाने की मांग
वहीं, दीवार पर खाटू श्याम बाबा को देखकर जय करो से पूरा इलाका गूंज उठा। भक्तों ने मंदिर बनाने की मांग की। उधर, प्लाट के मालिक के कानों तक यह खबर पहुंची तो उसकी परेशानी बढ़ गई। ऐसे में प्लाट मालिक ने चोरी-छीपे उभरी आकृति को काले पेंट की मदद से कवर करा दिया। वहीं, अब भक्तों में आक्रोश व्याप्त है।












Click it and Unblock the Notifications