Delhi News: स्ट्रीट लाइटों को लेकर दिल्ली के अधिकारियों पर गिरी गाज, केजरीवाल सरकार से मिला नोटिस
Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विभिन्न इलाकों में स्ट्रीट लाइट खराब होने पर पांच इंजीनियरों पर केजरीवाल सरकार की गाज गिरी है। केजरीवाल सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विभिन्न इलाकों में स्ट्रीट लाइट खराब होने पर पांच इंजीनियरों को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि दिल्ली की मंत्री आतिशी ने दक्षिण दिल्ली के चार और उत्तरी पश्चिमी दिल्ली डिवीजन के एक इंजीनियर को शुक्रवार को नोटिस जारी किया है।
लंबे समय से खराब चल रही है लाइटें
अधिकारियों में से एक को जारी किए गए नोटिस के मुताबिक 7 दिसंबर को लोक निर्माण विभाग की मंत्री आतिशी के निर्देश पर की गई समीक्षा में यह पाया गया कि उनके अधिकार क्षेत्र के तहत कुल 7742 में से केवल 7612 स्ट्रीट लाइट कम कर रही है। नोटिस में कहा गया कि कुछ स्ट्रीट लाइट लंबे समय से खराब है। जिसकी मीडिया में काफी आलोचना हुई है। इसे मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों ने काफी गंभीरता से लिया है।

11 दिसंबर तक सौपी जाएगी रिपोर्ट
इसमें कहा गया कि आपने 2 दिसंबर को कार्यभार संभाला है। इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि आप इस मामले को व्यक्तिगत रूप से देखें और सुनिश्चित करें कि 10 दिसंबर तक स्ट्रीट लाइट चालू हो जाए। इस कार्यालय को 11 दिसंबर तक अनुपालना रिपोर्ट सौपी जाए।
क्यों बंद है पड़ी स्ट्रीट लाइटें
उत्तरी पश्चिमी दिल्ली के इंजीनियर को दिल्ली की मंत्री आतिशी की ओर से जारी नोटिस में कहा गया कि उनके अधिकार क्षेत्र में कुल 11072 स्ट्रीट लाइट में से केवल 10611 ही काम कर रही है। नोटिस में कहा गया कि यह कारण बताने का निर्देश दिया जाता है कि यह स्ट्रीट लाइट क्यों बंद है और क्यों इन्हें समय पर ठीक नहीं किया जा सका। इस पत्र के जारी होने के एक सप्ताह के भीतर आपका उत्तर इस कार्यालय में प्रस्तुत किया जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications