Delhi News: आप विधायक राजेश जनता से करेंगे सवाल, कहा-'केजरीवाल जेल से सरकार चलाएं या इस्तीफा दें'
Delhi News: दिल्ली में आम आदमी पार्टी मैं भी केजरीवाल अभियान चला रही है। आप विधायक राजेश गुप्ता ने इसी सिलसिले में जनता के बीच पहुंचेंगे। इस दौरान आप विधायक राजेश गुप्ता पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पूरे क्षेत्र में डोर टू डोर कैम्पेन करेंगे। वे घर-घर जाकर लोगों से बातचीत करेंगे। अरविंद केजरीवाल के बारे में जनता की राय जानेंगे।
अभियान के नौवें दिन आप दिल्ली उपाध्यक्ष तथा विधायक राजेश गुप्ता होंगे। जनता के बीच जाकर पूछेंगे कि अगर ईडी शराब नीति मामले में केजरीवाल को गिरफ्तार करती है तो क्या करें। आप विधायक जनता से जानेंगे कि गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए या फिर जेल से सरकार चलानी चाहिए।

24 तारीख तक चलेगा जनसंवाद
आम आदमी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता 20 दिसंबर तक सभी 2600 पोलिंग स्टेशन पर डोर टू डोर कैंपेन और 21 से 24 दिसंबर तक सभी 250 वार्ड में जनसभा करेंगे। अंत में जनता की जो भी राय होगी। उसे सीएम अरविंद केजरीवाल को सौंपा जाएगा।











Click it and Unblock the Notifications