Delhi New CM: इस नेता का दिल्ली का मुख्यमंत्री बनना है पक्का! इन 5 बड़े कारणों से CM रेस में सबसे आगे
Delhi New CM: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रचंड जीत हासिल की है। 70 में से 48 सीटों पर जीत हासिल कर भाजपा दिल्ली में 27 साल बाद बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। भाजपा की प्रचंड जीत के बाद अब सबसे बड़ा सवाल है कि दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? आम आदमी पार्टी को सत्ता से उखाड़ फेंकने वाली भाजपा अब दिल्ली की बांगडोर किस नेता के हाथ में सौंपगी?
हालांकि दिल्ली चुनाव के बाद से कई दिग्गजों के नाम मुख्यमंत्री के तौर अब तक सामने आ चुके हैं, लेकिन इस रेस में सबसे आगे जिस नेता का नाम आगे चल रहा है वो नाम प्रवेश वर्मा का है। प्रवेश वर्मा का सीएम बनना तय माना जा रहा है। आइए जानते हैं वो वजहें जिसकी वजह से प्रवेश वर्मा को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है?

दरअसल, 2014 के बाद से ही राज्यों में मुख्यमंत्री के चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी ने स्थापित परंपरा को तोड़ चुके हैं। हालांकि चुनाव से बाद भले ही सीएम के नाम को लेकर कयासबाजी लगाई जाती है लेकिन सच है कि किसको मुख्मयंत्री बनाया जाएगा? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका फैसला चुनाव से पहले ही कर लेते हैं।
माना जा रहा है कि पिछले राज्यों की तरह भाजपा जातिगत और क्षेत्रीय संतुलन समेत अन्य आधार पर ही सीएम का नाम पहले से ही निर्धारित कर चुकी है । भाजपा का सीएम चुनने का अब तक की जो पैटर्न रहा है उस पर गौर करें तो प्रवेश वर्मा का सीएम बनना पक्का है!
दिल्ली का युवा चेहरा प्रवेश वर्मा
बता दें भाजपा की बदलाव की राजनीति कर रही है और युवा नेतृत्व को मौका दे रही है। सीएम के तौर पर यंग चेहरों को पसंद कर रही है। उत्तराखंड, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भाजपा, मुख्यमंत्री के तौर पर ऐसा ही यंग और नया चेहरा देकर चौंका चुकी है। इन राज्यों में सीएम पीढ़ीगत चेंज दिखा है। अगर इस लिहाज से देखा जाए तो प्रवेश वर्मा भाजपा की इस कसौटी पर खरे उतरते हैं। प्रवेश वर्मा भाजपा के युवा चेहरों में शामिल हैं।
प्रवेश वर्मा का दिल्ली से तगड़ा कनेक्शन
प्रवेश वर्मा पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे और अनुभवी नेता हैं। पहले दो बार सांसद रहे प्रवेश वर्मा दिल्ली में ही पले-बड़े हैं। वो बाहरी नेता नहीं हैं वो दिल्ली की समस्याओं और लोगों की समस्याओं को ना केवल जानते हैं बल्कि सालों से गैरभाजपा सरकारों में दिल्ली के आम नागरिक के तौर महसूस भी करते आए हैं।
प्रवेश वर्मा दिल्ली चुनाव में बने भाजपा का चेहरा, केजरीवाल को हराया
भाजपा दिल्ली में सीएम के चुनाव के साथ आने वाले 20 सालों के लिए लीडरशिप तैयार कर ही है। दिल्ली चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले लीडरशिप को लेकर भाजपा के पास किसी भी नेता का नाम नहीं था लेकिन प्रवेश वर्मा ही थे, जिन्होंने केजरीवाल के सामने चुनाव लड़कर भाजपा के पक्ष में चुनाव का रुख कर दिया।
प्रवेश वर्मा ने नई दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल को हराया है। केजरीवाल को हराना बड़ी कामयाबी है। जिसका इनाम भाजपा प्रवेश वर्मा को सीएम बनाकर दे सकती है।
प्रवेश वर्मा का जाट कनेक्शन
प्रवेश वर्मा जाट समुदाय से ताल्लुक रखते हैं और उनकी पहचान कट्टर भाजपाई और संघी है। भाजपा के सामने जाटों की नाराजगी बड़ा मुद्दा रही है। ऐसे में प्रवेश वर्मा को सीएम बनाकर, दिल्ली के ग्रामीण, पश्चिम यूपी, हरियाणा और राजस्थान को साध कर सकती है।
अमित शाह की करीबी प्रवेश वर्मा
प्रवेश वर्मा का दिल्ली का सीएम बनना इसलिए तय माना जा रहा है क्योंकि प्रवेश वर्मा केंन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के काफी करीबी हैं। दिल्ली में भाजपा के प्रमुख चेहरे के तौर पर प्रवेश वर्मा को अमित शाह ने ही तैयार किया है। चुनाव संपन्न होने के बाद प्रवेश वर्मा दो बार शाह से मुलाकात करने पहुंच चुके हैं।
याद रहे महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस सीएम की रेस में शुरूआत में चर्चा में थे और शाह ने उनके बाद एक के बाद मीटिंग की थी और बाद में उन्हें ही सीएम बनाया गया। ऐसे ही माना जा रहा है भाजपा भले ही सीएम का नाम फाइनल करने के एिल बैठकें कर रही है लेकिन प्रवेश वर्मा को दिल्ली का सीएम बनाना पहले से ही तय है।












Click it and Unblock the Notifications