Delhi का अगला मुख्यमंत्री कौन? बनिया समुदाय पर BJP लगा सकती है दांव, किसे मिलेगी कुर्सी?
Delhi New CM: दिल्ली में 27 साल बाद सत्ता में वापसी करने वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) आज अपने अगले मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर सकती है। 5 फरवरी को हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने आम आदमी पार्टी (AAP) को हराकर बहुमत हासिल किया, जिसके बाद अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि पार्टी किसे मुख्यमंत्री बनाएगी।
सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी इस बार बनिया समुदाय से किसी नेता को मुख्यमंत्री बना सकती है। दिल्ली में यह समुदाय बड़ी संख्या में मौजूद है और हमेशा बीजेपी का कोर वोटर माना जाता है। इस बार भी चुनावों में बनिया समुदाय ने पार्टी की जीत में अहम भूमिका निभाई। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि बीजेपी इस समुदाय को साधने के लिए मुख्यमंत्री पद किसी बनिया नेता को दे सकती है।

बनिया समुदाय से ये तीन नाम सबसे आगे
बीजेपी में बनिया समुदाय के तीन बड़े नेता इस दौड़ में सबसे आगे माने जा रहे हैं-
विजेंद्र गुप्ता: रोहिणी सीट से विधायक, पूर्व दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष और विधानसभा में विपक्ष के नेता रह चुके हैं।
रेखा गुप्ता: शालीमार बाग से विधायक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ी हुई हैं, और पार्टी महिला मुख्यमंत्री की संभावना भी तलाश रही है।
जीतेन्द्र महाजन: रोहतास नगर सीट से विधायक, RSS से नजदीकी रिश्ते, लगातार तीसरी बार चुनाव जीते हैं।
दिल्ली में वैश्य समाज से मुख्यमंत्री चुने जाने की संभावना जताई जा रही है। इस दौड़ में वैश्य समाज से आने वाले पांच नेता प्रमुख दावेदार, विजेंद्र गुप्ता, रेखा गुप्ता, आशीष सूद, प्रवेश वर्मा और सतीश उपाध्याय माने जा रहे हैं ।
बनिया समुदाय का राजनीतिक प्रभाव
दिल्ली में बनिया समुदाय का राजनीति में खासा दबदबा है। यह समुदाय मुख्य रूप से व्यापार और व्यवसाय से जुड़ा है और अपनी आर्थिक ताकत को राजनीतिक प्रभाव में तब्दील करने में सक्षम रहा है।
सूत्रों के अनुसार, इस समुदाय ने 5 फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दिलचस्प बात यह है कि आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी बनिया समुदाय से आते हैं।
अन्य दावेदार भी हैं रेस में
हालांकि, मुख्यमंत्री पद की दौड़ में बनिया समुदाय के अलावा कुछ अन्य बड़े नाम भी शामिल हैं:
परवेश वर्मा: जिन्होंने नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल को हराया।
आशीष सूद: पंजाबी समुदाय के प्रभावशाली नेता, दिल्ली बीजेपी के महासचिव और पूर्व पार्षद रह चुके हैं।
वीरेंद्र सचदेवा: दिल्ली बीजेपी के मौजूदा अध्यक्ष, जिनके नेतृत्व में पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
आज होगा फैसला, 20 फरवरी को शपथ ग्रहण
बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायक आज दिल्ली प्रदेश कार्यालय में बैठक कर लीडर ऑफ द हाउस का चुनाव करेंगे। इसके बाद पार्टी औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा करेगी। इस बीच, 20 फरवरी को रामलीला मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई बड़े नेता शामिल होंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि बीजेपी दिल्ली की कमान किसे सौंपती है।
दिल्ली सीएम से जुड़ी अन्य खबरें:












Click it and Unblock the Notifications