Dry Day Calendar: दिल्ली-NCR में तीन महीने का ड्राई डे कलेंडर जारी, जानें कब-कब बंद रहेंगी शराब की दुकानें?
Delhi-NCR Dry Day Calendar: आगामी त्योहारों को देखते हुए दिल्ली सरकार के एक्साइज विभाग ने ड्राई डे की तारीखों की सूची जारी की है। जिसमें तीन ड्राई डे अप्रैल में ही हैं, जबकि मई और जून में एक-एक ड्राई डे घोषित किया गया है। इसके साथ ही दिल्ली से जुड़े उत्तर प्रदेश के हिस्सों में लोकसभा चुनाव को देखते हुए 24 अप्रैल शाम 6 बजे से 26 अप्रैल शाम 6 बजे तक शराब की दुकानें बंद रहेंगी।
सूची के मुताबिक, 11 अप्रैल को ईद-उल-फितर और 17 अप्रैल को रामनवमी के अवसर पर ड्राई डे मनाया जाएगा। इतना ही नहीं, 21 अप्रैल को महावीर जयंती, 23 मई को बुद्ध पूर्णिमा, 17 जून को बकरीद या ईद-उल-जुहा के मौके पर भी ड्राई डे घोषित किया गया है।

दिल्ली में ड्राई डे एक नजर में
- 11 अप्रैल: ईद-उल-फितर (गुरुवार)
- 17 अप्रैल: राम नवमी (बुधवार)
- 21 अप्रैल : महावीर जयंती (रविवार)
- 23 मई: बुद्ध पूर्णिमा (गुरुवार)
- 17 जून: बकरीद या ईद-उल-जुहा (सोमवार)
क्या कहा गया विभाग के आदेश में?
विभाग के आदेश में आगे कहा गया है कि सूखे दिनों की सूची में बदलाव होने पर लाइसेंसधारी किसी भी मुआवजे के हकदार नहीं होंगे। सभी लाइसेंसधारियों को अपने लाइसेंस प्राप्त परिसर के किसी विशिष्ट स्थान पर इस आदेश को प्रदर्शित करना होगा। लाइसेंसधारी के व्यावसायिक परिसर को ड्राई डे पर बंद रखा जाएगा।
लोकसभा चुनाव के दौरान ड्राई डे
इतना ही नहीं, लोकसभा चुनाव के कारण राष्ट्रीय राजधानी में 23 मई को शाम 6 बजे से 25 मई को शाम 6 बजे तक (मतदान समाप्ति के 48 घंटे पहले) भी ड्राई डे रहेगा। दिल्ली में 4 जून (मतगणना वाले दिन) को पूरे दिन शराब की दुकानें भी बंद रहेंगी। दिल्ली में आम चुनाव 25 मई को एक ही चरण में होंगे और वोटों की गिनती 4 जून को होगी।
वहीं, दिल्ली से जुड़े उत्तर प्रदेश के हिस्सों बागपत, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में 24 अप्रैल की शाम 6 बजे से 26 अप्रैल की शाम 6 बजे तक ड्राई डे घोषित किया है।












Click it and Unblock the Notifications