Delhi AQI Today: क्या है दिल्ली प्रदूषण पर ताजा अपडेट, सामने आया लगातार बिगड़ती AQI के पीछे का कारण

Delhi AQI Today: दिल्ली-NCR में प्रदूषण के स्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार, 6 जनवरी 2026 को दिल्लीवासियों को 'बहुत खराब' श्रेणी से मामूली राहत तो मिली, लेकिन वायु गुणवत्ता अब भी 'खराब' बनी हुई है। वहीं, सोमवार याने की पिछले 24 घंटों का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 244 दर्ज किया गया।

इससे पहले रविवार को हालात अधिक चिंताजनक थे, जब AQI 300 के पार 'बहुत खराब' स्तर पर पहुंच गया था। वर्तमान में दिल्ली के चार केंद्रों पर स्थिति गंभीर है, जिसमें चांदनी चौक 321 AQI के साथ सबसे प्रदूषित इलाका बना हुआ है। विशेषज्ञों और एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम के अनुसार, आने वाले 6 दिनों तक राहत के आसार कम हैं और हवा 'खराब' से 'बहुत खराब' के बीच बनी रह सकती है।

Delhi AQI Today

इलाकों के अनुसार वायु गुणवत्ता का हाल

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के 'समीर' ऐप के मुताबिक, दिल्ली के 25 इलाकों में हवा 'खराब' और 9 इलाकों में 'मध्यम' श्रेणी में रही। मंगलवार सुबह स्थिति और भी खराब थी जब औसत AQI 256 दर्ज किया गया। चांदनी चौक में सुबह के समय प्रदूषण का स्तर 334 तक पहुंच गया था।

AQI के पैमानों को समझना जरूरी है:

  • 0-50: अच्छी
  • 51-100: संतोषजनक
  • 101-200: मध्यम
  • 201-300: खराब
  • 301-400: बहुत खराब
  • 401-500: गंभीर

प्रदूषण के पीछे के मुख्य कारण (Data Breakdown)

डिसीजन सपोर्ट सिस्टम की रिपोर्ट ने दिल्ली की जहरीली हवा के पीछे कई बड़े कारकों का खुलासा किया है:

कारण प्रदूषण में योगदान (%)
वाहन उत्सर्जन 13.7%
आस-पास के उद्योग 11.4%
घरेलू धुआं 3.3%
निर्माण कार्य 1.2%
कचरा जलाना 1.0%

इसके अलावा, पड़ोसी NCR जिलों का भी दिल्ली की हवा बिगाड़ने में बड़ा हाथ है। इसमें झज्जर (19.6%), सोनीपत (8.6%), रोहतक और मेरठ (4.4% प्रत्येक) का प्रमुख योगदान रहा।

अगले 6 दिनों का पूर्वानुमान

अगले कुछ दिनों तक प्रदूषण से बड़ी राहत की उम्मीद नहीं है। एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम के मुताबिक, 7 और 8 जनवरी को हवा फिर से 'खराब' श्रेणी में जा सकती है और अगले लगभग एक सप्ताह तक वायु गुणवत्ता सूचकांक उच्च स्तर पर बना रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+