Delhi-NCR AQI Today: दिल्ली-एनसीआर में आज कितना है एक्यूआई? रेड जोन में कई इलाके, लोगों का घुट रहा दम
Delhi NCR AQI Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा लगातार जहरीली बनी हुई है। आज यानि मंगलवार, 11 नवंबर की सुबह 7 बजे तक प्रदूषण का लेवल 'गंभीर' (Severe) कैटेगरी में दर्ज किया गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्लीवासी स्वच्छ हवा के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
हवा की यह खतरनाक स्थिति बताती है कि प्रदूषण अब महज एक चिंता नहीं, बल्कि एक तत्काल स्वास्थ्य आपातकालबन चुका है, जिससे शहर भर में लोगों का दम घुट रहा है।

सबसे ज्यादा प्रदूषित क्षेत्र: 'गंभीर' (Severe) श्रेणी में टॉप 10
दिल्ली के अधिकांश निगरानी स्टेशनों पर एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 401 से 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में बना हुआ है। सुबह 7 बजे दर्ज किए गए आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के दस सबसे अधिक प्रदूषित क्षेत्रों की लिस्ट इस प्रकार है, जहां AQI का स्तर चिंताजनक रूप से ज्यादा है:
- 1. बवाना (Bawana):462
- 2. वज़ीरपुर (Wazirpur):460
- 3. मुंडका (Mundka):450
- 4. पंजाबी बाग (Punjabi Bagh):451
- 5. रोहिणी (Rohini):451
- 6. जहांगीरपुरी (Jahangirpuri):448
- 7. नेहरू नगर (Nehru Nagar):448
- 8. मथुरा रोड (Mathura Road):447
- 9. द्वारका सेक्टर-8 (Dwarka Sector-8):445
- 10.आनंद विहार (Anand Vihar):442
प्रमुख निगरानी स्टेशनों पर AQI का हाल
दिल्ली के 39 निगरानी स्टेशनों में से 10 प्रमुख स्थानों पर AQI का स्तर भी बेहद ख़राब रहा, जो शहर के विभिन्न हिस्सों में प्रदूषण की भयावहता को दर्शाता है:
- नरेला (Narela): 444
- बुराड़ी क्रॉसिंग: 442
- पटपड़गंज (Patparganj): 438
- नॉर्थ कैंपस, डीयू (North Campus, DU): 436
- अलीपुर (Alipur): 434:
- आईजीआई एयरपोर्ट (T3):413
- चांदनी चौक (Chandni Chowk): 412
'बेहद ख़राब' (Very Poor) कैटेगरी में अन्य क्षेत्र
भले ही कुछ क्षेत्रों में AQI थोड़ा कम हो, लेकिन वे अभी भी 'बेहद ख़राब' (Very Poor) श्रेणी में बने हुए हैं, जो गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा करते हैं। इनमें वे क्षेत्र शामिल हैं जहां AQI 301 से 400 के बीच है। मंगलवार की सुबह शादिपुर 388, डीटीयू 371, दिलशाद गार्डन 293, लोधी रोड 288 और एनएसआईटी द्वारका 228 जैसे स्थानों पर हवा की गुणवत्ता 'बेहद ख़राब' या 'ख़राब' बनी हुई थी।
वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के तहत 401-500 की श्रेणी 'गंभीर' मानी जाती है, जिसका मतलब है कि यह स्वस्थ लोगों को भी प्रभावित कर सकती है और पहले से बीमार लोगों के लिए यह अत्यंत खतरनाक है।












Click it and Unblock the Notifications