दिल्ली में छठ व्रतियों को बड़ी सौगात! मुनक नहर पर बना 11 KM लंबा भव्य छठ घाट,क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?

दिल्ली में रहने वाले पूर्वांचल के लाखों लोगों के लिए छठ महापर्व से पहले बड़ी खुशखबरी है। मुनक नहर के दोनों किनारों पर करीब 11 किलोमीटर लंबे भव्य छठ घाट का उद्घाटन 12 नवंबर को किया गया। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की मौजूदगी में इस परियोजना को दिल्लीवासियों को समर्पित किया। इस मौके पर सिंगलपुर रोड के चौड़ीकरण का काम भी जनता को सौंपा गया।

दिल्ली सरकार का दावा है कि यह राजधानी का सबसे लंबा छठ घाट है। इससे शालीमार बाग और आसपास के इलाकों में रहने वाले हजारों परिवारों को छठ पूजा के दौरान बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। खास बात यह है कि जिस जगह पर पहले कचरा और मलबा जमा रहता था, उसे अब पूजा और सार्वजनिक गतिविधियों के लिए तैयार किया गया है।

Delhi Munak canal 11KM chhath ghat inauguration facilities CM Rekha gupta

मुनक नहर पर कैसे तैयार हुआ 11 KM लंबा छठ घाट?

मुनक नहर के दोनों किनारों को विकसित करने का काम दिल्ली सरकार के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने किया है। इस इलाके में लंबे समय से गंदगी, निर्माण का मलबा और झाड़ियां जमा थीं। परियोजना के तहत करीब 1,400 ट्रक कचरा और मलबा हटाया गया। दोनों किनारों से अतिक्रमण भी हटाया गया, ताकि श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थित जगह बनाई जा सके।

सीएम रेखा गुप्ता ने कई बार मौके पर जाकर काम का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। सरकार इसे दिल्ली में नहर के किनारे इतने बड़े स्तर पर छठ पूजा स्थल विकसित करने की पहली पहल बता रही है।

नहाय-खाय के दिन क्यों खाया जाता है लौकी-भात और चने की दाल? छठ महापर्व के पहले दिन की परंपरा और नियम
नहाय-खाय के दिन क्यों खाया जाता है लौकी-भात और चने की दाल? छठ महापर्व के पहले दिन की परंपरा और नियम

छठ व्रतियों को मिलेंगी कौन-कौन सी सुविधाएं?

इस 11 किलोमीटर लंबे घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पक्की सीढ़ियां और सीमेंटेड सड़कें बनाई गई हैं। इसके अलावा चेंजिंग रूम, शौचालय, टेंट, रोशनी और सुरक्षा के लिए CCTV कैमरों की व्यवस्था की गई है। बैठने के लिए बेंच, हरियाली और लैंडस्केपिंग का काम भी परियोजना का हिस्सा है।

नहर में साफ पानी के प्रवाह की व्यवस्था के साथ अलग-अलग जगहों पर फव्वारे लगाने की योजना भी है। दोनों किनारों के बीच आवाजाही आसान बनाने के लिए तीन पुल बनाए जा रहे हैं। सरकार के मुताबिक, ज्यादातर काम पूरा हो चुका है। पुल और हरियाली से जुड़े बाकी काम अगले दो से तीन महीने में पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है। इस साल पूरे 11 किलोमीटर के हिस्से में छठ पूजा की व्यवस्था की गई है।

दिल्ली की किन 5 विधानसभा सीटों को मिलेगा फायदा?

इस परियोजना से शालीमार बाग, वजीरपुर, मॉडल टाउन, आदर्श नगर और बुराड़ी विधानसभा क्षेत्रों के हजारों परिवारों को फायदा मिलने की उम्मीद है। खासतौर पर पूर्वांचल से आकर दिल्ली में बसे परिवारों के लिए यह बड़ी सुविधा होगी। छठ महापर्व उनके लिए सिर्फ पूजा नहीं, बल्कि परंपरा और भावनाओं से जुड़ा पर्व है।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि मुनक नहर का कायाकल्प लंबे समय से अटका हुआ था। सरकार ने एक साल के भीतर इसकी तस्वीर बदलने का काम किया है। उन्होंने इसे दिल्ली में रहने वाले लाखों पूर्वांचलवासियों की आस्था, परंपरा और भावनाओं के सम्मान का प्रतीक बताया।

सीएम रेखा ने कहा कि छठ महापर्व प्रकृति के प्रति आभार जताने, परिवार की खुशहाली और सामूहिक कल्याण का संदेश देता है। डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखने की सीख भी देती है। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि श्रद्धालुओं को साफ, सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल मिले।

सिर्फ छठ पूजा नहीं, घूमने-फिरने की जगह भी बनेगी मुनक नहर

दिल्ली सरकार की योजना इस जगह को केवल छठ पूजा तक सीमित रखने की नहीं है। आने वाले समय में नहर के आसपास के हिस्से को हरियाली और बेहतर सुविधाओं के साथ सार्वजनिक मनोरंजन स्थल के तौर पर विकसित किया जाएगा। इससे स्थानीय लोग भी यहां समय बिता सकेंगे।

इस मौके पर सिंगलपुर रोड के चौड़ीकरण का काम भी जनता को समर्पित किया गया। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि इन दोनों विकास कार्यों से आसपास के हजारों परिवारों को सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली सरकार के मंत्री और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+