'करोड़ों की नहीं 80 लाख की संपत्ति जब्त, झूठ फैलाया जा रहा', सिसोदिया केस में आप नेताओं का BJP पर हमला

Manish Sisodia News: दिल्ली की आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 52.24 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की है। जिसमें दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, अमनदीप सिंह ढल्ल, राजेश जोशी, गौतम मल्होत्रा ​​और अन्य की संपत्ति की है।

अब इस मामले पर आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री आतिशी का बयान आया है। उन्होंने इस पूरे मामले में कहा कि बीजेपी और पीएम मोदी द्वारा हमारे नेता मनीष सिसौदिया के बारे में झूठ फैलाया जा रहा है। मीडिया में ऐसी कहानियां फैलाई जा रही हैं कि सिसौदिया की करोड़ों की संपत्ति कुर्क कर ली गई है।

Manish Sisodia ED

एक बैंक खाता और 2 फ्लैट कुर्क किए

उन्होंने आगे कहा कि ईडी के आदेश के मुताबिक सिसोदिया का केवल एक बैंक खाता और 2 फ्लैट कुर्क किए गए हैं। आदेश के अनुसार उस विशेष बैंक खाते का शेष 11.5 लाख रुपए है और 2 फ्लैटों में से एक फ्लैट 2005 में खरीदा गया था और इसकी कीमत केवल 5,07,000 रुपये हैं और दूसरा फ्लैट 2018 में खरीदा गया था और इसकी कीमत 65 लाख रुपए हैं।

दिल्ली कैबिनेट मंत्री आतिशी ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि मनीष सिसौदिया के खिलाफ झूठी कहानियां गढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईडी के कागज में कहा गया है कि मनीष सिसोदिया के पास दो फ्लैट हैं- एक उन्हें 18 साल पहले लिया था, जबकि दूसरा फ्लैट भी पांच साल लिया था।

कुल 80 लाख रुपए की संपत्ति जब्त

आतिशी ने कहा कि मनीष सिसौदिया की कुल संपत्ति जो ईडी ने जब्त की है, वह 80 लाख रुपए है। ये सभी संपत्तियां एक्साइज नीति मामले से कई साल पहले खरीदी गईं थीं। इसमें साफ होता है कि भाजपा झूठ बोल रही है और मनीष सिसौदिया की छवि खराब करने की कोशिश कर रही है।

सौरभ भारद्वाज का बयान

वहीं आप नेता और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया के साथ-साथ कई अन्य कारोबारियों की संपत्तियां जब्त की गई हैं। ईडी को मनीष सिसोदिया के खिलाफ कुछ नहीं मिला है।

उन्होंने कहा कि अगर करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार हुआ है तो उसमें से कुछ तो मनीष सिसोदिया के पास होनी चाहिए। ईडी ने उन संपत्तियों को जब्त कर लिया है जिनका जिक्र मनीष सिसोदिया ने 2020 के चुनाव के दौरान अपने हलफनामे में किया था। ईडी के लिए यह खबर प्लांट करना बेहद शर्मनाक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+