Delhi Metro के यात्रियों के लिए खुशखबरी! दिवाली से पहले इन 4 स्टेशनों पर मिलेगा पीने का पानी, DMRC की नई पहल
Delhi Metro News Today: दिल्ली मेट्रो में सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने मंगलवार (7 अक्टूबर 2025) को चार मेट्रो स्टेशनों पर पीने के पानी की सुविधा शुरू कर दी है। यह कदम यात्रियों की बरसों पुरानी मांग को पूरा करता है। DMRC जल्द ही अन्य स्टेशनों पर भी इस सुविधा को विस्तार देगी।
आपको बता दें कि इस साल मई 2025 में खबरें आईं थी कि दिल्ली मेट्रो में लगे फूड स्टॉल महंगी दरों पर पानी की बोतलें बेच रहे हैं। इसपर DMRC ने इस वाटर एटीएम, यात्री स्टेशन/स्टेशन नियंत्रण कक्ष से पानी लेने का सुझाव दिया था। लगातार, X (पूर्व में ट्विटर) यूजर्स ने दिल्ली मेट्रो को कोलकाता और लखनऊ मेट्रो में उपलब्ध कराए जा रहे फ्री पीने के पानी का तंज कसते हुए पोस्ट किए थे। आइए, जानते हैं इस पहल की पूरी डिटेल्स और नियम...

इन चार स्टेशनों पर वाटर, जल्द बाकी पर भी
दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चार मेट्रो स्टेशनों - नेहरू प्लेस (Nehru Place), गोविंद पुरी (Govind Puri), सरिता विहार (Sarita Vihar) और तुगलकाबाद (Tughlakabad) - पर DMRC ने पेयजल सुविधा का शुभारंभ किया है। अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण में ये चार स्टेशन चुने गए, क्योंकि इनकी भीड़ ज्यादा रहती है।
केंद्र सरकार का जवाब: 'मुफ्त पानी DMRC की बाध्यता नहीं'
दो साल पहले यानी 7 फरवरी 2023 को राज्यसभा में मेट्रो स्टेशनों पर मुफ्त पानी या शौचालय देने का मामला उठा था। उस वक्त केंद्र की तरफ से कहा गया था कि उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 के तहत DMRC को मुफ्त पानी या शौचालय देने की बाध्यता नहीं है। ये फैसला पूरी तरह DMRC के अधिकार क्षेत्र में है। हालांकि, आपात स्थिति में स्टेशन स्टाफ को मुफ्त शौचालय सुविधा देने के निर्देश हैं। अब DMRC ने यात्रियों की मांग पर पानी की सुविधा शुरू की, जो सराहनीय है।
क्यों जरूरी थी ये सुविधा?
दिल्ली मेट्रो में रोज 60 लाख से ज्यादा यात्री सफर करते हैं। गर्मी और उमस में स्टेशनों पर पानी की कमी शिकायत का बड़ा कारण थी। सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार मुफ्त पानी की मांग उठाते थे। DMRC ने इसे गंभीरता से लिया और पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया।
दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर क्या-क्या सुविधा?
- पानी: चार स्टेशनों पर डिस्पेंसर से तुरंत पानी।
- वाटर ATM: सस्ती दरों पर RO वाटर, पहले चरण में 24 स्टेशन।
- शौचालय: मेट्रो स्टाफ के आपातकाल में मुफ्त, सामान्य में मामूली शुल्क।
- साफ-सफाई: DMRC ने स्टाफ को सख्त निर्देश दिए - डिस्पेंसर और शौचालय साफ रखें।
यात्रियों को राहत, DMRC की तारीफ
DMRC की ये पहल दिल्लीवासियों के लिए त्योहारी सीजन में बड़ी राहत है। स्टेशन पर पानी से न सिर्फ सुविधा बढ़ेगी, बल्कि मेट्रो की इमेज भी मजबूत होगी। क्या आप मेट्रो से सफर करते हैं? इस नई सुविधा पर आपकी राय क्या है? कमेंट्स में बताएं!
ये भी पढ़ें- Delhi Metro News: दिवाली-छठ से पहले सख्ती बढ़ी! इस तरह के खिलौने ले जाने पर भी बैन? DMRC से बड़ा अपडेट?












Click it and Unblock the Notifications