Delhi Metro की बढ़ेगी रफ्तार! मेट्रो नेटवर्क में जुड़ेंगे 84 नए स्टेशन, NCR से मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी
Delhi Metro Expansion 2026: दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए राहत और सुविधा की बड़ी खबर है। दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क 2026 के अंत तक राजधानी के लगभग हर कोने तक फैल जाएगा। इसके साथ ही गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद से साउथ दिल्ली, सेंट्रल दिल्ली या राजधानी के किसी भी हिस्से तक सीधी और आसान आवाजाही संभव हो सकेगी।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) की फेज-4 परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है। इसके तहत तीन प्रायोरिटी कॉरिडोर पर निर्माण कार्य फरवरी 2026 तक लगभग 70 से 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है। वहीं, इन प्रायोरिटी कॉरिडोर के अलावा तीन नई मेट्रो लाइनों को भी मंजूरी मिल चुकी है।

Delhi Metro Phase 4 Update: फेज-4 के तीन प्रमुख प्रायोरिटी कॉरिडोर
फेज-4 के पूरा होते ही दिल्ली मेट्रो में इंटरचेंज स्टेशनों की संख्या 29 से बढ़कर 40 से अधिक हो जाएगी, जिससे यात्रियों का सफर और भी तेज और सुविधाजनक हो जाएगा।
1. जनकपुरी वेस्ट - आरके आश्रम (मैजेंटा लाइन एक्सटेंशन)
दिल्ली मेट्रो फेज-4 का सबसे लंबा और सबसे महत्वपूर्ण कॉरिडोर जनकपुरी वेस्ट से आरके आश्रम तक है। यह मौजूदा मैजेंटा लाइन का विस्तार है।
प्रमुख स्टेशन: जनकपुरी पश्चिम, कृष्णा पार्क एक्सटेंशन (चालू), पीरागढ़ी, मंगोलपुरी, पीतमपुरा, प्रशांत विहार, हैदरपुर बादली मोड़, आजादपुर, अशोक विहार, नबी करीम और आरके आश्रम। कृष्णा पार्क एक्सटेंशन तक सेवा शुरू हो चुकी है। बाकी हिस्सों को जून-जुलाई 2026 तक चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा। इसकी कुल लंबाई 28.92 किमी होगा और कुल 22 स्टेशन हैं। इसमें 7 अंडरग्राउंड और 15 एलिवेटेड बनेंगे।
2. मजलिस पार्क - मौजपुर (पिंक लाइन एक्सटेंशन)
यह कॉरिडोर पिंक लाइन के विस्तार को पूरा करेगा। इसके शुरू होते ही पिंक लाइन दिल्ली की पहली रिंग मेट्रो (Circular Route) बन जाएगी।
प्रमुख स्टेशन: बुराड़ी क्रॉसिंग, झरोदा माजरा, जगतपुर गांव, सूरघाट, सोनिया विहार, खजूरी खास, भजनपुरा और यमुना विहार। यहां पर निर्माण कार्य 80-85 प्रतिशत पूरा हो चुका है। भजनपुरा से यमुना विहार के बीच दिल्ली का पहला डबल-डेकर वायाडक्ट तैयार हो गई है। नीचे फ्लाईओवर और ऊपर मेट्रो लाइन बनेगी। यह कॉरिडोर 2026 के अगले कुछ महीनों में यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा।
3. एयरोसिटी - तुगलकाबाद (गोल्डन लाइन)
पहले सिल्वर लाइन के नाम से जानी जाने वाली इस लाइन को अब गोल्डन लाइन नाम दिया गया है। यह साउथ दिल्ली के कई इलाकों को सीधे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जोड़ेगी।
प्रमुख स्टेशन: एयरोसिटी, महिपालपुर, वसंत कुंज, किशनगढ़, छतरपुर, इग्नू, नेब सराय, साकेत जी-ब्लॉक, अंबेडकर नगर, खानपुर, संगम विहार और तुगलकाबाद। तुगलकाबाद रेलवे कॉलोनी और वसंत कुंज में टनलिंग का काम पूरा हो चुका है।
करीब 24 किमी लंबी यह लाइन मार्च 2026 तक शुरू होने की उम्मीद है। तीन और नए मेट्रो कॉरिडोर को मंजूरी मिली है। केंद्र सरकार ने मार्च 2024 और उसके बाद तीन अतिरिक्त मेट्रो कॉरिडोर को मंजूरी दी है। इनमें से कुछ पर काम शुरू हो चुका है, जबकि कुछ टेंडर प्रक्रिया में हैं।
4. इंदरलोक - इंद्रप्रस्थ (ग्रीन/मैजेंटा लाइन एक्सटेंशन)
पुरानी दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इसकी कुल लंबाई: 12.37 किमी और 10 स्टेशन होंगे।
5. लाजपत नगर - साकेत जी ब्लॉक (गोल्डन लाइन एक्सटेंशन)
इससे साउथ दिल्ली के प्रमुख इलाकों को फायदा मिलेगा। इसकी कुल लंबाई 8.38 किमी और कुल 8 स्टेशन होंगे।
6. रिठाला - नरेला - कुंडली (रेड लाइन एक्सटेंशन)
लंबाई: लगभग 26.5 किमी
दिल्ली को हरियाणा के सोनीपत जिले से जोड़ेगी
NCR Metro Connectivity: दिल्ली मेट्रो फेज-4 की बड़ी खूबियां
फेज-4 के नए कॉरिडोर पर भी मैजेंटा और पिंक लाइन की तरह बिना ड्राइवर मेट्रो चलाई जाएगी। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में एक ही पिलर पर सड़क और मेट्रो बनाई जाएगी, जिससे जमीन की बचत होगी। आजादपुर, जनकपुरी पश्चिम, लाजपत नगर और साकेत जैसे स्टेशन मल्टी-मोडल ट्रांजिट हब बनेंगे। इंटरचेंज स्टेशनों की संख्या 29 से बढ़कर 40+ हो जाएगी, जिससे यात्रा का समय काफी घटेगा।
2026 के बाद बदलेगी दिल्ली-NCR की तस्वीर
फेज-4 के पूरा होते ही दिल्ली मेट्रो न सिर्फ राजधानी बल्कि पूरे NCR के लिए लाइफलाइन बन जाएगी। लंबी दूरी, ट्रैफिक जाम और प्रदूषण से राहत मिलने के साथ ही रोजाना सफर करने वालों का समय और पैसा दोनों की बचत होगी।
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications