Delhi Metro Close: 26 जनवरी के दिन दिल्ली के इन मेट्रो स्टेशनों के गेट रहेंगे बंद, DMRC ने जारी की एडवाइजरी
Delhi Metro Close Republic Day: देश की राजधानी दिल्ली में 26 जनवरी को 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाली भव्य परेड और उससे जुड़े सुरक्षा इंतजामों को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने यात्रियों के लिए एक अहम अलर्ट जारी किया है।
DMRC की नई एडवाइजरी के मुताबिक, गणतंत्र दिवस समारोह के चलते कुछ मेट्रो गेट बंद कर दिए जाएंगे। 26 जनवरी को दिल्ली के 6 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों के कुछ गेट अस्थायी रूप से बंद रहेंगे।

DMRC ने यात्रियों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले मेट्रो से जुड़ी जानकारी जरूर चेक कर लें और अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएं, ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके।
Metro Gates Closed 26 January: सुबह 3 बजे से लागू रहेंगे प्रतिबंध
DMRC के मुताबिक, 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन को सुरक्षा कारणों से सुबह 3 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक कुछ मेट्रो स्टेशनों के चयनित गेट बंद रहेंगे। हालांकि, मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहेंगी और ट्रेनों के संचालन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
इन 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट रहेंगे बंद
गणतंत्र दिवस को देखते हुए जिन मेट्रो स्टेशनों के कुछ गेट बंद किए जाएंगे, वे इस प्रकार हैं-
- सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन
- उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन
- लाल किला मेट्रो स्टेशन
- जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन
- दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन
- ITO मेट्रो स्टेशन
इन स्टेशनों के सभी गेट बंद नहीं रहेंगे, बल्कि कुछ चुनिंदा गेट ही सुरक्षा कारणों से अस्थायी रूप से बंद किए जाएंगे। बाकी गेट से यात्रियों को एंट्री और एग्जिट की सुविधा मिलती रहेगी।
DMRC Advisory Republic Day: सुरक्षा कारणों से लिया गया फैसला
DMRC ने बताया कि गणतंत्र दिवस परेड के दौरान बड़ी संख्या में वीवीआईपी, विदेशी मेहमान और आम दर्शक मौजूद रहते हैं। ऐसे में सेंट्रल दिल्ली और कर्तव्य पथ के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए मेट्रो स्टेशनों के कुछ गेट बंद करने का फैसला लिया गया है, ताकि भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा में कोई चूक न हो।
यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
DMRC ने मेट्रो यात्रियों के लिए कुछ जरूरी दिशानिर्देश भी जारी किए हैं।
- यात्रा से पहले DMRC की वेबसाइट, सोशल मीडिया हैंडल या हेल्पलाइन से अपडेट जरूर लें।
- बंद गेट की वजह से वैकल्पिक गेट का उपयोग करें
- सेंट्रल दिल्ली जाने से बचें, अगर बहुत जरूरी न हो
- सुरक्षा जांच के चलते अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें
DMRC ने स्पष्ट किया है कि 26 जनवरी को मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से चलेंगी। केवल कुछ स्टेशनों के गेट बंद रहेंगे, जिससे यात्रियों को थोड़ी अतिरिक्त योजना बनानी पड़ सकती है।
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ऐसे में यदि आप 23 या 26 जनवरी को मेट्रो से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। थोड़ी सावधानी और पहले से की गई योजना आपको परेशानी से बचा सकती है। देश के इस राष्ट्रीय पर्व को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से मनाने के लिए DMRC और सुरक्षा एजेंसियां की एडवाइजरी को फॉलो करें।












Click it and Unblock the Notifications