Delhi Metro: शराब की बोतलें मेट्रो में अलाउड, लेकिन पहले जान लें DMRC की ये चेतावनी

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने शराब की बोतलों के साथ सफर करने की इजाजत दी है। लेकिन, चेतावनी भी सार्वजनिक कर दी है। जिसके मुताबिक ही शराब की बोतलों के साथ एंट्री मेट्रो में मिलेगी।

Delhi Metro: शराब के शौकीनों को दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने बड़ी राहत दी है। अब मेट्रो मे सफर के दौरान यात्री साथ में सील बंद दो शराब की बोतल रख सकता है। दिल्ली मेट्रो ने अपने नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए यह ऐलान किया है।

पहले यह अनुमति सिर्फ एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर ही थी। लेकिन, अब इसे दिल्ली की सभी मेट्रो पर इजाजत दे दी गई है। दिल्ली मेट्रो ने नियम में बदलाव करते हुए चेतावनी भी दी है। आइए जानते हैं क्या है वो चेतावनी?

Delhi Metro

दिल्ली मेट्रो ने शराब की बोतल लेकर मेट्रो में एंट्री और सफर करने की इजाजत देने के साथ ही चेतावनी भी दी है। डीएमआरसी चेतावनी के मुताबिक, सिर्फ दो बोतलें ही एक शख्स मेट्रो में लेकर सफर कर सकता है और वो भी सीलबंद। दिल्ली मेट्रो परिसर में शराब पीने पर सख्त पाबंदी जारी रहेगी।

मेट्रो यात्रियों से यात्रा के दौरान अनुचित व्यवहार करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएमआरसी ने यह भी कहा कि अगर कोई यात्री शराब के नशे में अर्मयादित व्यवहार करते हुए पाया जाएगा तो उनके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली मेट्रो में कैसे बदला नियम?

आपको बता दें कि ट्विटर पर एक शख्स ने डीएमआरसी को टैग करते हुए एक सवाल पूछा कि क्या ब्लू लाइन मेट्रो में शराब की बोतल ले जा सकते हैं? इसी ट्वीट के जवाब में डीएमआरसी ने कहा कि हां, दिल्ली मेट्रो में दो सील बंद बोतल शराब ले जाने की इजाजत है। इसके बाद मेट्रो ने सार्वजनिक तौर पर ऐलान किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+