दिल्ली न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

Delhi MCD Bypoll Results 2021: 5 में से 4 सीटें AAP के नाम, 1 सीट कांग्रेस के खाते में

Google Oneindia News

नई दिल्ली: आज दिल्ली एमसीडी के पांच वार्डों के लिए हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं।। कड़ी सुरक्षा इंतजामों के बीच सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई थी। दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने पांच में से चार वार्ड में जीत दर्ज की है। शानदार प्रदर्शन के बाद आप कार्यकर्ता नारे लगा रहे हैं- 'हो गया काम, जय श्री राम। '

Recommended Video

Delhi MCD Eelection Results 2021: AAP ने जीती 4 सीटें, BJP का सूपड़ा साफ | वनइंडिया हिंदी
Delhi MCD By Poll Results 2021: आज आएंगे 5 सीटों के परिणाम

MCD चुनाव के बाद आप पार्टी में जश्न का माहौल है, कार्यकर्ता नाच-गा रहे हैं और खुशी मना रहे हैं। उपचुनाव में 5 में से 4 सीटों पर जीतने के बाद आम आदमी पार्टी ने ट्वीट किया है कि दिल्ली ने 2022 में बीजेपी को एमसीडी से बाहर करने का फैसला कर लिया है तो वहीं शानदार जीत के बाद डेप्युटी सीएम मनीष सिसोदिया ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। तो वहीं चौहान बांगर वार्ड से कांग्रेस उम्मीदवार जुबेर अहमद ने 10642 वोट से जीत दर्ज की।

Delhi MCD Bypoll Results 2021: 5 में से 4 सीटें AAP के नाम

मालूम हो कि एमसीडी के पांच वार्डों के लिए 28 फरवरी को मतदान हुआ था। इस बारे में बात करते हुए स्टेट इलेक्शन कमिशन सेक्रेटरी संदीप मिश्र ने मीडिया को जानकारी दी थी कि काउंटिंग सेंटर्स पर कोरोना महामारी से बचने के लिए जारी गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया जा रहा है।

Delhi MCD By Poll Results 2021: 5 में से 4 सीटें AAP के नाम

ये हैं काउंटिग सेंटर

  • वार्ड-002 ई त्रिलोकपुरी की मतगणना पूर्व सर्वोदय कन्या, बाल वि​द्यालय
  • नंबर 1, मंडावली, वार्ड-008 ई, कल्याणपुरी की मतगणना सर्वोदय बाल विद्यालय
  • वार्ड -041 ई, चौहान बांगर वार्ड की मतगणना GBSSS, शास्त्री पार्क
  • 032N,रोहिणी-सी वार्ड की मतगणना स्कूल ऑफ एक्सीलेंस रोहिणी
  • सेक्टर-23 और 062 एन, शालीमार बाग की मतगणना प्रतिभा विद्यालय
Delhi MCD By Poll Results 2021: आज आएंगे 5 सीटों के परिणाम

मालूम हो कि दिल्ली की पांच जिन सीटों पर उपचुनाव हुए थे, उनमें से 3 सीटें पूर्वी दिल्ली नगर निगम की हैं और दो सीटें उत्तरी दिल्ली नगर निगम की थीं। शालीमार बाग नॉर्थ महिलाओं के लिए आरक्षित सीट थी, जबकि त्रिलोकपुरी और कल्याणपुरी अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट थी। रोहिणी सी और चौहान बांगड़ सामान्य सीट थी।

ये हैं प्रत्याशी, जिनकी किस्मत का फैसला आज हुआ

  • त्रिलोकपुरी (भाजपा- ओमप्रकाश गुगरवाल, कांग्रेस- बाल किशन और आप- विजय कुमार) -
  • कल्याणपुरी (भाजपा-सियाराम कनौजि‍या, कांग्रेस- धर्मपाल मौर्या और आप- धीरेंद्र कुमार उर्फ बंटी गौतम)
  • चौहान बांगड़ (भाजपा- मो. नजीर अंसारी, कांग्रेस- चौधरी जुबेर अहमद और आप- हाजी इशराक) -
  • रोहिणी सी (भाजपा- राकेश गोयल, कांग्रेस- मेमबती बरवाला और आप- रामचंद्र) -
  • शालीमार बाग नॉर्थ (भाजपा- सुरभ‍ि जाजू , कांग्रेस- ममता और आप- सुनीता मिश्रा)

यह पढ़ें: Assam Assembly Election 2021 : कामाख्या से चाय बागान तक, वोट के लिए हर कोशिश में जुटीं प्रियंका गांधीयह पढ़ें: Assam Assembly Election 2021 : कामाख्या से चाय बागान तक, वोट के लिए हर कोशिश में जुटीं प्रियंका गांधी

Comments
English summary
Results for the by-polls in five wards of Delhi’s civic body, two of which fall under NDMC and three under East Delhi Municipal Corporation, will be announced Today.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X