Delhi MCD By-Election Result 2025: दिल्ली में 12 वार्डों के उपचुनाव के नतीजे जारी, किसने किस सीट पर मारी बाजी
Delhi MCD By-Election Result 2025: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 12 वार्डों में हुए उपचुनाव के नतीजे बुधवार, 3 नवंबर को जारी किए गए। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 12 वार्डों में हुए उपचुनाव के नतीजे बुधवार को घोषित कर दिए गए। इस बार के परिणाम भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों के लिए बड़ा झटका लेकर आए हैं।
30 नवंबर को संपन्न हुए उपचुनाव में कुल 38.51% मतदान दर्ज किया गया था। नतीजों में BJP ने 12 में से 7 सीटें जीतकर बढ़त बनाई है। आम आदमी पार्टी (AAP)को 3 सीटें, कांग्रेस को 1 सीट, जबकि ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने भी 1 सीट पर शानदार जीत दर्ज की है।

कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू
दिल्ली एमसीडी उपचुनाव के लिए कुल 12 वार्डों में मतगणना सुबह 8 बजे से शुरु थी। इसके लिए शहर में दस मतगणना केंद्र बनाए गए थे- कंझावला, पीतमपुरा, भारत नगर, सिविल लाइंस, राउज एवेन्यू, द्वारका, नजफगढ़, गोल मार्केट, पुष्प विहार, मंडावली हैं।
मतगणना स्थलों पर भारी सुरक्षा बल तैनात हैं ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके। राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों, एजेंटों और कार्यकर्ताओं की भीड़ सुबह से ही केंद्रों के बाहर मौजूद है।
शालीमार बाग से बीजेपी की जीत
सबसे ज्यादा निगाहें शालीमार बाग बी वार्ड पर टिकी हुई हैं। यह वार्ड तब खाली हुआ था जब यहां की निगम पार्षद रेखा गुप्ता फरवरी 2025 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी की तरफ से जीत दर्ज कर मुख्यमंत्री बनीं। शालीमार बाग सीट से बीजेपी की अनीता जैन ने जीत हासिल की है।
इसके साथ ही, बीजेपी के उम्मीदवार सुमन कुमार गुप्ता ने चांदनी चौक सीट पर जीत दर्ज की है। दक्षिणपुरी सीट पर आप के रामस्वरूप कनोिजया विजयी रहे।
कौन कहां से जीता? जानें एमसीडी उपचुनाव के पूरे नतीजे
दिल्ली एमसीडी उपचुनाव के वार्डवार नतीजे इस प्रकार रहे:
- द्वारका बी सीट से भाजपा प्रत्याशी मनीषा सहरावत ने 9100 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।
- शालीमार बाग वार्ड में भाजपा की अनीता जैन ने 10,101 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की।
- दिचाऊं सीट पर भाजपा प्रत्याशी रेखा रानी विजयी रहीं।
- ग्रेटर कैलाश (वार्ड 173) से भाजपा की अंजुम मंडल ने जीत दर्ज की।
- चांदनी चौक वार्ड में भाजपा ने 1182 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।
- मुंडका सीट पर आम आदमी पार्टी को जीत मिली।
- चांदनी महल वार्ड में आम आदमी पार्टी से बागी विधायक के समर्थित प्रत्याशी चांदनी महल विजयी रहे।
- विनोद नगर सीट पर भाजपा की सरला चौधरी ने 1769 वोटों से जीत दर्ज की।
- ढिचाऊं कलां वार्ड में भी जीत भाजपा के खाते में गई।
- संगम विहार सीट पर कांग्रेस के सुरेश चौधरी विजयी रहे।
- दक्षिणपुरी में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की
ये रुझान राजधानी में बीजेपी निगम स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत कर रही है और उपचुनाव उसके लिए सकारात्मक रफ्तार लेकर आए हैं। हालांकि अगर देखा जाए तो बीजेपी और AAP दोनों को ही इस चुनावी परिणाम से झटका मिला है।
दिल्ली की राजनीति पर नतीजों का असर
दिल्ली में एमसीडी उपचुनाव के नतीजे सिर्फ निगम स्तर पर ही नहीं, बल्कि भविष्य की राजनीति को भी प्रभावित कर सकते हैं। बीजेपी इसे अपनी लोकप्रियता का प्रमाण बताकर भविष्य के विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भुनाने की कोशिश करेगी।
AAP के लिए यह उपचुनाव अपनी पकड़ बनाए रखने और अपनी नीतियों की स्वीकार्यता को साबित करने का मौका था। कांग्रेस के लिए यह चुनाव वापसी की उम्मीद की एक किरण थी, और उसने एक सीट पर जीत भी दर्ज की।












Click it and Unblock the Notifications