छठ व्रतियों को AAP सरकार की बड़ी सौगात, घाटों पर पर स्ट्रीट लाइटिंग की होगी व्यवस्था
Chhath Puja: दिल्ली की आतिशी सरकार छठव्रतियों की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। दिल्ली नगर निगम (MCD) ने छठ महापर्व को लेकर बड़ा कदम उठाया है। MCD की कोशिश है कि छठ घाट पर व्रतियों के साथ ही आम श्रद्धालुओं को तकलीफ नहीं होगी। नगर निगम ने घाटों पर रोशनी की अच्छी व्यवस्था करने के लिए बड़ा फैसला किया है। हर वार्ड को 40 हजार रुपये का फंड देने की घोषणा की गई है, ताकि स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था को दुरुस्त किया जा सके।
Recommended Video
MCD ने राजधानी के 250 वार्डों के सिए छठ घाटों पर स्ट्रीट लाइटिंग बढ़ाने के लिए 1 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इसके तहत प्रत्येक वार्ड को छठ पूजा घाटों के आसपास स्ट्रीट लाइटिंग को दुरुस्त करने के लिए 40,000 रुपये की राशि आवंटित की गई है। एमसीडी का इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल डिपार्टमेंट इन घाटों पर लाइटिंग का काम पूरा करने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी सुनिश्चित करेगा।

वहीं, एमसीडी की ओर जारी Official बयान में कहा गया कि लाइटिंग की उत्तम व्यवस्था से न केवल त्योहार की रौनक बढ़ेगी, बल्कि पूजा करने के लिए घाटों पर आने वाली बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाएगा। लाइटिंग व्यवस्था में सुधार के अलावा एमसीडी छठ घाटों पर स्वच्छता और साफ-सफाई भी सुनिश्चित करेगी। घाटों पर आने वाले लोगों को राहत देने के लिए पार्किंग की भी व्यवस्था की जाएगी, ताकि किसी तरह की परेशानी न आए।












Click it and Unblock the Notifications