दिल्ली में अब साफ होगे 158 डलावघर, शैली ओबेरॉय ने बताया कि ये प्लान

Shelly Oberoi: 'अब दिल्ली होगी साफ' अभियान के तहत दिल्ली में बने डलावघरों को खत्म करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बात की जानकारी खुद महापौर डॉ. शैली ओबेरॉय ने दी। शैली ओबेरॉय ने बताया, 'अब दिल्ली होगी साफ' अभियान के तहत निगम के 12 जोनों में गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट्स (कूढ़े के ढेर वाले स्थान) को चिन्हित कर लिया गया है।

इस दौरान उन्होंने बोलते हुए कहा कि दिल्ली की जनता के लिए खूशखबरी यह है कि इन डलावघरों को चिन्हित करने के बाद इनकों खत्म करने की शुरुआत भी हो चुकी है। शैली ओबेरॉय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि हमने 12 जोनों में गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट्स को चिन्हित कर लिया है। जैसे सेंटर जोन में 11 प्वाइंट्स है।

Shelly Oberoi

करोल बाग में 13, शादरा नोर्थ में 10, नजरबगढ़ जोन में भी 10 प्वाइंट्स को चिन्हित किया गया है। नरेला जोन में 10, वेस्ट जोन में भी 10 प्लाइंट्स है। शैली ओबेरॉय ने कहा कि सबसे ज्यादा गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट्स रोहिणी जोन में है। रोहिणी जोन में 37 प्लाइंट्स है। सिविल लाइन्स में 22, शाहदरा साउथ में 15, साउथ जोन में 10, केशव पुरम में 10 प्लाइंट्स है।

इस दौरान उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अक्टूबर महीने में हम गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट्स को पूरी तरह से खत्म कर देंगे। शैली ओबेरॉय ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल के निर्देशानुसार हम इन प्वाइंट्स का सुंदरीकरण करने वाले है। इन जगहों पर पेड़ पौथे लगाए जाएंगे। साथ ही, लोगों को जागरुक करने का अभियान भी चलाया जाएगा।

महापौर शैली ओबेरॉय ने बताया कि यहां पर कोई कूड़ा न डाले, इसके लिए बड़े-बड़े गमले रखें जाएंगे। साथ ही, साइनेज लगाकर स्वच्छता बनाए रखने वाले संदेश भी लिखे जाएंगे। बताया कि इन स्थानों पर डस्टबिन को इंस्टॉल करने वाले है जगह-जगह पर। साथ ही, जिन क्षेत्रों में कूड़ा उठाने के लिए संसाधनों की कमी है, वहां पर साइकिल रिक्शा, बैटरी रिक्शा और टिप्परों की व्यवस्था की जाएगी।

कहा कि दिल्ली की अहम लड़ाई कूड़े के खिलाफ है। यह लड़ाई सिर्फ कूड़े के पहाड़ों तक नहीं है, बल्कि गलियों में बने कूड़े के ढेर के खिलाफ भी है। इस दौरान बोलते हुए आम आदमी पार्टी के एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि दिल्ली में सफाई अभियान केवल जी-20 तक सीमित नहीं था। इससे आगे बढ़कर दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर लगे कूड़े के ढेर खत्म करने का अभियान शुरू हो गया है।

कहा कि निगम ने 158 प्वाइंट की साफ-सफाई का निर्णय लिया है। इन ढेरों को खत्म कर दिया जाता है, तो दिल्ली की 50-60 प्रतिशत गंदगी साफ हो जाएगी। पाठक ने कहा कि इसको लेकर आम आदमी पार्टी मिशन मोड पर काम कर रही है। हमने 311 नामक एप लांच किया और अब तक उसपर 25 हज़ार से ज्यादा शिकायते दर्ज की जा चुकी हैं। सभी शिकायतों पर कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+