दिल्ली में अब ‘मलबा फेंकना’ पड़ेगा भारी! मेयर ने लॉन्च किया Malba Portal, घर बैठे उठवाएं कंस्ट्रक्शन वेस्ट
Delhi Malba Portal Launch: दिल्ली में निर्माण और तोड़फोड़ के मलबे को लेकर अक्सर सड़कों और खाली जगहों पर अवैध डंपिंग की शिकायतें आती रही हैं। अब इस समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने एक नया डिजिटल सिस्टम शुरू किया है। सोमवार को दिल्ली के मेयर राजा इकबाल सिंह ने 'मलबा पोर्टल' लॉन्च किया, जिसका मकसद निर्माण और ध्वस्तीकरण (C-D) कचरे के संग्रह और निपटान की प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाना है।
नगर निगम के मुताबिक इस पोर्टल के जरिए आम लोग, ठेकेदार, बिल्डर और सरकारी एजेंसियां ऑनलाइन या क्यूआर कोड स्कैन करके मलबा उठाने की रिक्वेस्ट दर्ज करा सकेंगे।

कैसे काम करेगा यह पोर्टल (How Malba Portal Works)
मलबा उठाने के लिए जैसे ही कोई अनुरोध दर्ज होगा, सिस्टम उसे नगर निगम द्वारा पंजीकृत ट्रांसपोर्टर्स से जोड़ देगा। ये ट्रांसपोर्टर मौके पर पहुंचकर मलबा उठाएंगे और उसे अधिकृत कलेक्शन सेंटर या रीसाइक्लिंग प्लांट तक पहुंचाएंगे। नगर निगम का कहना है कि इससे मलबे की आवाजाही पर पूरी निगरानी रखी जा सकेगी और अवैध तरीके से कचरा फेंकने की घटनाओं में कमी आएगी।
1 अप्रैल से लागू होंगे नए नियम (C-D Waste Management Rules 2025)
मेयर राजा इकबाल सिंह ने कहा कि यह पहल सिर्फ एक तकनीकी सुविधा नहीं, बल्कि साफ और हरित दिल्ली की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल से लागू होने वाले C-D वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2025 को लागू करने की तैयारी के तौर पर यह पोर्टल शुरू किया गया है। उनके मुताबिक डिजिटल सिस्टम से नागरिक भी प्रदूषण नियंत्रण और टिकाऊ विकास में अपनी भागीदारी निभा सकेंगे।
हर दिन बनता है हजारों टन मलबा (Construction Waste in Delhi)
नगर निगम आयुक्त संजीव खिरवार ने बताया कि तेजी से हो रहे शहरी विकास के कारण दिल्ली में रोजाना हजारों टन निर्माण मलबा पैदा होता है। उन्होंने कहा कि नया पोर्टल कचरा संग्रहण प्रक्रिया में जवाबदेही और पारदर्शिता लाएगा। साथ ही सड़कों या खाली जगहों पर मलबा फेंकने से होने वाले धूल प्रदूषण को भी कम करने में मदद मिलेगी। नगर निगम के अनुसार इस सिस्टम से मलबे की ट्रैकिंग आसान होगी और इसे रीसाइक्लिंग के जरिए दोबारा उपयोगी सामग्री में बदला जा सकेगा।
-
UPSC Achievers Ceremony: दिल्ली के टॉपर्स को CM ने दिया सम्मान, बोलीं-'ये हैं देश का भविष्य' -
Delhi News: जमात-उल-विदा पर दिल्ली में क्या खुला, क्या बंद? चेक कर लें बाजार से लेकर बैंक की छुटी का अपडेट -
Fruits Vegetables Price Hike: अंगूर 250, संतरा 200,केला 85! क्यों बढ़े फलों के दाम,सब्जियां भी होंगी महंगी? -
दिल्ली में बड़ा सियासी मंथन! CM रेखा गुप्ता ने स्पीकर विजेंद्र गुप्ता से की मुलाकात, बजट को लेकर बनी खास रणनीत -
Delhi EV Bus: दिल्ली में 300 नई बसें लॉन्च,एक साल में 2000+ का बड़ा रिकॉर्ड, CM रेखा गुप्ता का मेगा प्लान -
Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh: दिल्ली में आज क्या खुला, क्या बंद? ईद पर बैंक, स्कूल-बाजारों की लेटेस्ट अपडेट -
Eid-ul-Fitr 2026: जामा मस्जिद में नमाज के लिए उमड़ा जनसैलाब, दिल्ली हाई अलर्ट पर, द्वारका में सख्त सिक्योरिटी -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
Sone ka Bhav: जंग के बीच सोने में बड़ी गिरावट! 7000 रुपये सस्ता, क्यों गिर रहा है भाव? आज का लेटेस्ट Gold Rate -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में कब साफ होगा मौसम? दो दिन बाद फिर लौटेगी बारिश, IMD के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव? -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव?














Click it and Unblock the Notifications