Delhi Majnu Ka Tila Murder Case: रूममेट ने ही किया था युवती का मर्डर, कबूला जुर्म; सामने आई ये वजह

दिल्ली के मजनू का टीला इलाके में एक युवती ने दूसरी युवती को मौत के घाट उतार दिया। दोनों के बीच हुई आपसी बहस खून का खेल बन गई। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

Delhi Majnu Ka Tila Murder Case

Delhi Majnu Ka Tila Murder Case: दिल्ली के मजनू का टीला इलाके में शराब के नशे में हुई बहस के बाद एक रूममेट ने 22 साल की युवती की हत्या कर दी। इसके बाद बिल्डिंग की छत पर चली गई। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ शव को कब्जे में लिया। मृतका की पहचान रानी के रूप में हुई। तभी मौके पर मृतका की रूममेट सपना भी पकड़ी गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सपना ने गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन, पुलिस की कड़ाई से हुई पूछताछ में टूट गई और अपना जुर्म कबूला।

पूछताछ में बताया कि 29 मई की साढ़े 10 बजे रात सपना और रूममेट रानी एक पार्टी में गए थे। यह पार्टी दो गली छोड़कर रहने वाली उनकी दोस्त नेहा के घर पर थी। जहां तकरीबन 8-10 लोग की पार्टी थी। इस पार्टी में डिंक्स का भी इंतेजाम था। इस दौरान इनका झगडा हो गया। रात करीब एक बजे घर लौटने के बाद रानी और सपना ने शराब पी। पुलिस ने बताया घटनास्थल से बीयर की बोतलें बरामद हुई हैं।

...तो इसलिए किचन के चाकू को बनाया हथियार और गोद डाला

आरोपी सपना ने बताया कि तड़के सुबह 4 बजे दोनों के बीच फिर झगड़ा हुआ। नशे में धुत्त रानी ने सपना के पिता को गाली दी, जिनका हाल ही में देहांत हुआ था। गुस्से में सपना ने किचन से चाकू उठाकर रानी पर वार किया। मौके पर ही रानी गिर गई और मौत हो गई। मृतक रानी गुरुग्राम में एक ब्यूटी पार्लर की दुकान में काम करती थी और सपना पार्टियों में वेटर व डेकोरेटर का काम करती थी। सपना तलाकशुदा है और उसकी एक बेटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+