Delhi ka Mausam: दिल्ली में सांस लेना भी मुश्किल, धुंध के आगोश में राजधानी, जानिए आज दिनभर कैसा रहेगा मौसम?
Delhi Weather Updates: देश की राजधानी दिल्ली के मौसम में परिवर्तन लगातार जारी है, हल्की-हल्की सर्दी के बीच बढ़े प्रदूषण ने सबको परेशान कर दिया है। आलम ये है कि राजधानी में सांस लेना दूभर हो गया है।मौसम वैज्ञानिकों ने सुबह-शाम टहलने वालों को फिलहाल के लिए घर में रूकने की बात कही है क्योंकि ये प्रदूषण सेहत के लिए हानिकारक है।

मालूम हो कि आज सुबह से दिल्ली में हल्की धुंध छाई हुई है, दिल्ली की हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में है, दिल्ली में अगले 15 दिनों के लिए हरियाणा से डीजल बसों के प्रवेश पर और निर्माण कार्यों पर रोक लगी हुई है। फिलहाल आज यहां पर अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आस-पास रहेगा और पूरे दिन मौसम ड्राई रहेगा।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 412 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 425 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 415 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 445 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली - 432 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 445 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली - 456 AQI
यह भी जानिए
- 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
- 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
- 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
- 201 से 300 के बीच 'खराब',
- 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
- 401 से 500 के बीच 'गंभीर'
जहां दिल्ली का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर तमिलनाडु और केरल में आज भी बरसात का अलर्ट है तो वहीं कर्नाटक और आंध्रा में भी हल्की बरसात होने के चांसेज है। हिमाचल-उत्तराखंड और कश्मीर के ऊपरी इलाकों में भी बरसात होने के आसार दिख रहे है जबकि बिहार, एमपी, यूपी, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र में मौसम ड्राई है लेकिन यहां भी कुछ जगहों पर आबो-हवा काफी खराब है। तो वहीं मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की बारिश होने के आसार है इसलिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications