Aaj Ka Mausam: सावधाना, दिल्ली-NCR में घने कोहरे का Red Alert, कई ट्रेनें और उड़ानें रद्द, Weather Updates

Mausam ki Jankari Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में सर्दी का सितम जोरों पर हैं। इस वक्त यहां पर घना कोहरा छाया हुआ है, चारों ओर धुंध ही धुंध छाई हुई है, दृश्यता काफी कम हो गई है।

Aaj Ka Mausam

लोगों का घरों से बाहर निकला मुश्किल हो रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने यहां पर कोहरे के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है। उसका कहना है कि अगले पांच दिनों तक मौसम का यही हाल रहने वाला है।

सुबह चार बजे से लेकर दस बजे तक लोग घरों से बाहर ना निकलें

आईएमडी ने कहा है कि सुबह चार बजे से लेकर दस बजे तक लोग घरों से बाहर ना निकलें। आज यहां पर हल्की बारिश की भी संभावना नजर आ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण यहां पर बारिश हो सकती है।

कोहरे के कारण कई ट्रेनों को रद्द किया गया है

कोहरे के कारण कई ट्रेनों को रद्द किया गया है तो वहीं बहुत सारी ट्रेनें निर्धारित वक्त से बहुत ज्यादा देरी से चल रही हैं तो वहीं कई फ्लाईट भी अपने टाइम से काफी लेट हैं, जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है।

आज यहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहेगा

लोग ठंड में प्लेयफार्म पर वक्त गुजार रहे हैं। आज यहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है, दिल्ली-एनसीआर में आज भी हवा जहरीली बनी हुई है, AQI 300 से पार है, जो कि गंभीर श्रेणी में आता है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 356 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 345 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 377 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 339 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -334 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 358 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली -341 AQI

यह भी जानिए

  • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
  • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
  • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
  • 201 से 300 के बीच 'खराब',
  • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
  • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

जहां उत्तर भारत का ये हाल है, वहीं दूसरी ओऱ तमिलनाडु में आज भी हल्की बारिश का अलर्ट जारी है तो वहीं कर्नाटक, लक्षद्वीप, रायलसीमा और नागालैंड में मौसम साफ रहेगा।

कोहरे के लिए अलर्ट जारी

बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में भी बरसात हो सकती हैं जबकि पंजाब-हरियाणा, यूपी-बिहार-झारखंड, एमपी में कोहरे के लिए अलर्ट जारी है। हिमाचल-उत्तराखंड और कश्मीर में आज बर्फबारी होगी, कश्मीर के कई स्थानों में पारा शून्य के नीचे चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+