दिल्ली: महरौली और लाडो सराय में रुकेगा 'पीला पंजा', LG ने दिए अतिक्रमण विरोधी अभियान को रोकने के निर्देश
दिल्ली एलजी वीके सक्सेना ने डीडीए को अगले निर्देश तक महरौली और लाधा सराय में चल रहे विध्वंस अभियान को रोकने का निर्देश दिया है।

Delhi LG VK Saxena on DDA: राजधानी दिल्ली के महरौली और लाडो सराय इलाके में चल रहे दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के अतिक्रमण विरोधी अभियान के खिलाफ जमकर हंगामा मचा हुआ है। महिलाओं और पुलिस के बीच नोकझोंक से लेकर लोगों के दर्द की कई खबरें सामने आ चुकी है। वहीं अब डीडीए के डिमोलिशन ड्राइव पर उपराज्यपाल दिल्ली एलजी वीके सक्सेना ने बड़ा निर्देश दिया है।
सैंकड़ों परिवारों को मिली राहत
दिल्ली के महरौली में चल रहे डीडीए के अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बीच सैंकड़ों लोगों को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मंगलवार को डीडीए के एक्शन पर अगले निर्देश तक रोक लगाने का निर्देश दिया है। दोनों जगहों के लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली के एलजी सक्सेना से मुलाकात कर राहत की मांग की थी।
उपराज्यपाल ने अगले निर्देश तक रोक लगाई
जिसके बाद दिल्ली एलजी कार्यालय के अनुसार उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने डीडीए को अगले निर्देश तक महरौली और लाडो सराय में चल रहे अतिक्रमण विरोध अभियान को रोकने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि महरौली में डीडीए विध्वंस अभियान सोमवार को लगातार चौथे दिन भी जारी रहा था। इस दौरान स्थानीय लोगों की तरफ से कार्रवाई का जमकर विरोध किया जा रहा है।
इससे पहले शुक्रवार से शुरू हुई डीडीए की कार्रवाई के बाद आप और बीजेपी आमने-सामने हो गई थी। दोनों पार्टियों ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाना शुरू कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications