Delhi Premium Buses: एप बेस्ड प्रीमियम बस स्कीम को दिल्ली के LG ने दी मंजूरी, अधिसूचना जारी

दिल्ली सरकार की एप बेस्ड प्रीमियम बसों का रास्ता साफ हो गया है। नई मोटर वाहन नीति तहत सरकार के मसौदे की दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने अनुमोदित कर दिया है। जिसके बाद सरकार ने योजना को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब ऐप बेस्ड प्रीमियम बस सेवा शुरू होना का रास्ता साफ हो गया है। जल्द ही अब एप के माध्यम से टिकट बुक कर यात्री लक्जरी बसों में सफर कर पाएंगे। दिल्ली के उपराज्यपाल ने इस प्रीमियम बस सेवा को मंजूरी देने के साथ ही नोट‍िफ‍िकेशन जारी कर दिया गया है।

Delhi Premium Buses LG approves

एप बेस्ड प्रीमियम बसों में एयर कंडीशनर, वाईफाई, जीपीएस और पैनिक बटन जैसी सारी आधुनिक सुविधा मौजूद होगी। इस बस सर्व‍िस को शुरू करने वाले लाइसेंस धारक माल‍िक बस का रूट भी अपने हिसाब से तय करने की अनुमति होगी। इस बस सेवा को दिल्ली कैबिनेट की मंजूरी के बाद मसौदे को उपराज्यपाल कार्यालय भेजा गया था। एलजी वीके सक्सेना के अनुमोदन के बाद प्रीमियम बस सर्विस को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है।

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने दिल्ली मोटर वाहन एग्रीगेटर्स नीति 2023 के तहत एप बेस्ड प्रीमियम बसों को संचालित करने का निर्णय लिया है। इसको लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल ने बड़ी उम्मीदें जताई हैं। उन्होंने दावा किया कि इस सेवा के शुरू होने बाद लोग निजी वाहनों में यात्रा करना भूल जाएंगे।

इससे पहले सोमवार को दिल्ली के उपराज्यपाल ने एलजी ने 10,285 नए होम गार्ड की नियुक्ति को लेकर सोमवार को एक समीक्षा बैठक की थी। राजनिवास के अधिकारियों के मुताबिक, ज्यादा टीमों को लगाकर नियुक्ति प्रक्रिया को गति देने की बात कही गई है। ताकि शारीरीक जांच प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके। दिल्ली होम गार्ड में जल्द ही 10,000 से अधिक कर्मियों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

अधिकारियों के मुताबिक मार्च, 2024 तक सभी ऑन रोल हो जाएंगे। एक बार ऑन रोल होने के बाद इन्हें हर महीने 25,000 रुपये मिलेंगे. एलजी ने यह निर्देश दिया कि भर्ती प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जाए और नियुक्ति में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए सीसीटीवी कैमरे के जरिए पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+