Delhi ka Mausam: दिल्ली में आज क्या होगी बारिश? जानिए मौसम विभाग का ताजा अपडेट
Delhi Weather: देश की राजधानी दिल्ली में बारिश के बाद मौसन सुहाना बना हुआ है, हालांकि सोमवार को यहां पर बारिश नहीं हुई लेकिन फिर भी पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बरसात के कारण यहां मौसम कूल-कूल है, मंगलवार सुबह आसमान साफ है और हल्की-हल्की हवाएं चल रही हैं।

भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि अब दिल्ली में बारिश नाम मात्र की देखी जाएगी और तापमान में इजाफा नहीं होगा हालांकि दिन में धूप निकलने की वजह से दिन में गर्मी का सामना कर पड़ सकता है लेकिन शाम और सुबह के तापमान में अब धी-धीरे -गिरावट देखने को मिलेगी।
अब मानसून की विदाई शुरू हो गई है
मौसम विभाग ने एक दिन पहले ही ये बताया था कि अब मानसून की विदाई शुरू हो गई है, हालांकि इसकी वापसी लेट हो रही है। फिलहाल आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 जबकि न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है, बारिश के कारण यहां के प्रदूषण में काफी कमी आई है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 121 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 111 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 134 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 121 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -113 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 123 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली - 104 AQI
अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने के आसार है।
यहां पर होगी बारिश
दिल्ली का जहां ये हाल है, वहीं दूसरी ओर देश के दूसरे कई राज्यों में हल्की से तेज बारिश होने के आसार हैं। यूपी, बिहार, एमपी और छत्तीसगढ़ में आज हल्की बरसात हो सकती है तो वहीं दूसरी ओर गुजरात और राजस्थान में हल्की से तेज बरसात देखने को मिल सकती है।
दक्षिण में मौसम खराब, होगी भारी बारिश
उत्तराखंड , हिमाचल, कश्मीर-लद्दाख में हल्की बरसात हो सकती है तो वहीं दक्षिण में एक बार फिर से मौसम बदल सकता है क्योंकि आाज कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश हो सकती है। भारी बारिश के बाद रानीपेट और वेल्लोर में तो पहली से पांचवी क्लास तके स्कूलों की छुटटी कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications