'मैं डर गई और घबरा कर भागी...', जोर बाग मेट्रो स्टेशन पर क्या हुआ, यौन उत्पीड़न की पीड़िता ने बताई आपबीती

'मैं डर गई और घबरा कर भागी...', जोर बाग मेट्रो स्टेशन पर क्या हुआ, यौन उत्पीड़न की पीड़िता ने बताई आपबीती

नई दिल्ली, 04 जून: दिल्ली के जोर बाग मेट्रो स्टेशन पर एक महिला के साथ यौन उत्पीड़न की घटना हुई है, जिससे एक बार फिर दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। जोर बाग मेट्रो स्टेशन पर यौन उत्पीड़न की पीड़िता ने अब अपनी आपबीती के बारे में बताते हुए कहा कि यह घटना 'भयावह है और इससे वह बहुत दुखी और डरी हुई हूं। इससे पहले भी गुरुवार को एक महिला ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि उसे दिल्ली के जोर बाग मेट्रो स्टेशन पर एक साथी यात्री द्वारा यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। महिला ने अपने ट्वीट्स में बताया है कि कैसे एक आदमी ने ने उससे दिशा-निर्देश मांगने के बहाने स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर खुद को उसके सामने पेश किया और घिनौनी हरकत की।

'जोर बाग स्टेशन पर ऐसा होगा, मैंने कभी नहीं सोचा था...'

'जोर बाग स्टेशन पर ऐसा होगा, मैंने कभी नहीं सोचा था...'

जोर बाग मेट्रो स्टेशन पर यौन उत्पीड़न की घटना का शिकार होने वाली महिला ने एएनआई को अपनी भयावहता के बारे में बताते हुए कहा, "मुझे मध्य दिल्ली के जोर बाग जैसे स्टेशन पर ऐसा कुछ भी होने की उम्मीद नहीं थी। क्योंकि जोर बाग मेट्रो स्टेशन सबसे सुरक्षित स्थानों में से एक माना जाता है। अगर ऐसा कुछ होता है, तो यह मेरे लिए वास्तव में भयावह है क्योंकि मैं कल से इसके आगे कुछ भी सोच नहीं पा रही हूं, मेरे दिमाग में वो सारी बातें चल रही है।''

'CISF ने नहीं लिया एक्शन, मैं डर कर वहां से भागी...'

'CISF ने नहीं लिया एक्शन, मैं डर कर वहां से भागी...'

महिला ने आरोप लगाया कि मेट्रो स्टेशन पर मौजूद सीआईएसएफ अधिकारियों ने उस व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। महिला ने कहा, ''"यह इतना भयावह था कि मुझे नहीं पता था कि कैसे इन चीजों पर रिएक्ट करूं...। अगर सीसीटीवी फुटेज को सार्वजनिक किया जाता है, तो यह सबको दिखाई देता...कि मैं कैसे दंग रह गई, डर गई और जितनी जल्दी हो सके भाग गई, यह मेरी पहली प्रवृत्ति थी।''

'CCTV फुटेज देखने के बाद भी किसी ने नहीं की मदद...'

'CCTV फुटेज देखने के बाद भी किसी ने नहीं की मदद...'

महिला ने कहा, ''जब आपके साथ ऐसा कुछ होता है तो आप नहीं जानते कि कैसे प्रतिक्रिया दें क्योंकि आपने इसकी उम्मीद नहीं की होती है। कुछ अधिकारी थे। उन्होंने मदद करने की कोशिश की और मुझे सीसीटीवी फुटेज दिखाया लेकिन फुटेज होने के बावजूद, उन्होंने इसपर कोई कार्रवाई नहीं की। मेरी मदद किसी ने नहीं की।''

'ऐसा हर वक्त होता है और वो हाना बनाते हैं...'

'ऐसा हर वक्त होता है और वो हाना बनाते हैं...'

महिला ने कहा, "यह अक्षमता है या हो सकता है कि अधिकारियों को इस स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त प्रशिक्षित नहीं किया जाता है, इस तथ्य के बावजूद कि कितनी बार घटनाएं हुईं, वे सामान्य करने की कोशिश करते हैं और उचित ठहराते हैं कि ऐसा हर समय होता है जो वास्तव में एक बहाना नहीं है। इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है।"

'घटना दोपहर 1.50 से 1.55 बजे के बीच हुई...'

'घटना दोपहर 1.50 से 1.55 बजे के बीच हुई...'

महिला ने कहा, "घटना दोपहर 1.50 से 1.55 बजे के बीच हुई। उस समय कुछ लोगों को छोड़कर मेट्रो स्टेशन काफी खाली था। यह मेट्रो प्लेटफॉर्म पर हुआ। पूरे तथ्य यह है कि मैं मेट्रो में यात्रा कर रही हूं, यह सबसे सुरक्षित यात्रा है। अगर यहां भी ऐसा होगा तो फिर हम क्या करें और कहां जाए।''

दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू की

दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू की

जनसंपर्क अधिकारी सुमन नलवा ने एएनआई को बताया कि दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने एक युवा लड़की के ट्वीट का संज्ञान लिया है, जिसमें कहा गया था कि उसका मेट्रो स्टेशन परिसर में यौन उत्पीड़न किया गया था। उन्होंने कहा, "इसके बाद मेट्रो पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। डीसीपी रेलवे मामले की जांच कर रही है और हम जल्द ही आरोपी को पकड़ लेंगे।"

पीआरओ के मुताबिक, ''घटना दोपहर 2 बजे के करीब हुई और सीआईएसएफ कांस्टेबल ऑफ-ड्यूटी हो सकता है इसलिए उसने लड़की को सीआईएसएफ कंट्रोल रूम से संपर्क करने का निर्देश दिया।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+