रोहिणी शूटआउट में इन 3 गैंग का नाम आया सामने, दिल्ली पुलिस बोली- सबकी लिस्ट तैयार है, लगातार ले रहे हैं एक्शन
रोहिणी शूटआउट में इन 3 गैंग का नाम आया सामने, दिल्ली पुलिस बोली- सबकी लिस्ट तैयार है, लगातार ले रहे हैं एक्शन
नई दिल्ली, 26 सितंबर: दिल्ली की रोहिणी कोर्ट के भीतर हुई गोलीबारी के बाद दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रोहिणी कोर्ट शूटआउट मामले में 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम विनय और उमंग बताए जा रहे हैं। रोहिणी शूटआउट मामले पर दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट सीपी आलोक कुमार ने कहा है कि रोहिणी गोलीबारी की घटना में 2 से 3 गिरोहों के नाम सामने आए हैं। हमें यह भी पता चला है कि गोगी, लॉरेंस बिश्नोई, काला जठेरी ने गठबंधन ने ये रोहिणी शूटआउट की साजिश रची थी। गिरोहों के बीच संबंध हैं, वे रसद में एक-दूसरे की मदद करते हैं।

Recommended Video
ज्वाइंट सीपी आलोक कुमार ने कहा है कि हमें कुछ ऐसे इनपुट मिले हैं कि इनके एक से दो एसोसिएट बाहर भी बैठे हैं। उनके कार्यकलापों पर भी दिल्ली पुलिस काम कर रही है। इन गैंग के आपस में लिंक होते हैं जिसमें ये एक दूसरे को लॉजिस्टिक मुहैया कराते हैं।
आलोक कुमार ने कहा, अंतरराज्यीय गैंग में अभी ज्यादातर टॉप लीडरशिप जेल के अंदर बंद हैं। दिल्ली पुलिस इस पूरे मामले पर बहुत व्यवस्थित तरीके से काम करके उन सभी गैंगस्टर को जेल के अंदर किया है। हमने सभी गैंग की एक लिस्ट तैयार की है। उसकी लिस्ट के हिसाब से उनपर लगातार एक्शन लिया जा रहा है।
ज्वाइंट सीपी आलोक कुमार ने कहा, अंतरराज्यीय गिरोहों के गैंगस्टरों में जठेरी, बिश्नोई, कपिल नंदू, नीरज बवानिया शीर्ष पर हैं, टियर 2 में, लोग ज्यादातर रसद की व्यवस्था करते हैं और टियर 3 में पैदल सैनिक होते हैं। ये लोग आपस में हथियार एक्सचेंज करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications