Jantar-Mantar Exclusive: 'आरक्षण हटाओ' पर दिल्ली पुलिस का हंटर! टांग कर ले गई, जयश्रीराम के नारे-लहराया तिरंगा

Delhi Jantar-Mantar Oneindia Hindi Ground Report: नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर शुक्रवार (21 अगस्त) को आरक्षण व्यवस्था में सुधार और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के समानता मानदंडों के विरोध में जुटे प्रदर्शनकारियों के धरने का अंत पुलिस कार्रवाई के साथ हुआ। सुबह से धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों को शाम करीब 7 बजे पुलिस ने हटाना शुरू किया। मौके पर मौजूद OneIndia Hindi के संवाददाता शिवेंद्र गौड़ के मुताबिक, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच इस दौरान काफी देर तक तनातनी की स्थिति बनी रही।

पुलिस का कहना था कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के तहत शाम 5 बजे के बाद प्रदर्शन जारी रखने की अनुमति नहीं थी। हालांकि, प्रदर्शनकारी धरना स्थल से हटने को तैयार नहीं थे। उनका कहना था कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन सौंपने के बाद ही जंतर-मंतर से जाएंगे। वनइंडिया हिंदी के जर्नलिस्ट अनिल कपूर के कैमरे में जो कैद हुआ आइए जानते हैं...

reservation-reform-protest

जमीन पर बैठ गए प्रदर्शनकारी, लगे जय श्रीराम के नारे

शाम करीब 7 बजे बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी जंतर-मंतर के अंदर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया और 'जय श्रीराम' के नारे लगाए। पुलिस के धरना खत्म करने के प्रयास के बीच कई प्रदर्शनकारी जमीन पर बैठ गए, जबकि कुछ लोग वहीं लेट गए। कुछ देर बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को घेरे में लेकर उन्हें धरना स्थल से हटाना शुरू किया। इसके बाद RAF के जवान भी मौके पर पहुंच गए। जंतर-मंतर का इलाका पुलिस की सीटियों और प्रदर्शनकारियों के नारों से गूंजता रहा।

Reservation Reform Protest

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, बस पर लहराया तिरंगा

धरना खत्म कराने के दौरान पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। उन्हें बस में बैठाकर मौके से ले जाया जा रहा था। इसी दौरान मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-2 के पास प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बस को रोक लिया। बस में प्रदर्शनकारियों को ले जाने की कोशिश में लगी पुलिस की कार्रवाई का अन्य प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया। कुछ लोग बस के ऊपर चढ़ गए और नारेबाजी करने लगे। इसी दौरान बस की छत पर तिरंगा भी लहराया गया। प्रदर्शनकारियों ने जनपथ चौराहे के पास भी बस को रोककर विरोध किया। मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। हिरासत में लिए गए लोगों में ठाकुर मनीष सिंह का नाम भी सामने आया है। हालांकि, पुलिस कार्रवाई के बाद आखिरकार जंतर-मंतर पर चल रहा धरना समाप्त हो गया।

Reservation Reform Protest

हजारों लोगों के जुटने का दावा

इससे पहले, शुक्रवार को जंतर-मंतर पर आरक्षण सुधार की मांग को लेकर बड़ी संख्या में लोग जुटे। प्रदर्शनकारियों का दावा था कि इसमें हजारों लोग शामिल हुए, हालांकि भीड़ की संख्या को लेकर कोई आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया। यह प्रदर्शन 'आरक्षण सुधार आंदोलन' के बैनर तले आयोजित किया गया था। NEET अभ्यर्थी हर्ष दुबे (Harsh Dubey) को इस आंदोलन का प्रमुख चेहरा बताया गया। राजस्थान की जनरल सेना, चाणक्य सेना और करणी सेना से जुड़े लोगों की भागीदारी भी बताई गई।

Reservation Reform Protest

प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगे क्या?

प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में जाति आधारित आरक्षण व्यवस्था में सुधार और आर्थिक आधार को भी आरक्षण के मानदंड में शामिल करना शामिल था। प्रदर्शनकारियों ने UGC के समानता नियमों का भी विरोध किया। प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने SC/ST एक्ट के खिलाफ भी आवाज उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि किसी भी कानून का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए और सरकार को इसके दुरुपयोग की शिकायतों को रोकने के लिए कदम उठाने चाहिए। वहीं, आंदोलन में शामिल लोगों ने खुद को शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी बताया। उनका कहना था कि वे अपनी मांगों को लोकतांत्रिक तरीके से सरकार तक पहुंचाने के लिए जंतर-मंतर पहुंचे हैं।

Reservation Reform Protest

अनुमति को लेकर पूरे दिन बनी रही असमंजस की स्थिति

प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस की अनुमति पर दिनभर असमंजस बना रहा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वे जंतर-मंतर पर ही धरना देना चाहते हैं। आयोजकों के मुताबिक, पुलिस के साथ कई घंटे बातचीत हुई और उन्हें कुछ समय के लिए प्रदर्शन को रामलीला मैदान ले जाने के लिए कहा गया। कुछ प्रदर्शनकारी रामलीला मैदान की ओर गए भी, लेकिन बाद में जंतर-मंतर वापस लौट आए। आंदोलन से जुड़े अभिनय पांडे ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर से हटने वाले नहीं हैं। उनका कहना था कि वे यहीं बैठकर अपनी मांगें सरकार के सामने रखना चाहते हैं। बाद में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति दिए जाने की बात भी सामने आई, लेकिन शाम को समय सीमा को लेकर पुलिस ने धरना समाप्त करा दिया।

delhi-jantar-mantar

प्रधानमंत्री को ज्ञापन देने तक नहीं हटने की बात

आंदोलन के प्रमुख आयोजक हर्ष दुबे ने कहा कि प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन सौंपने के बाद ही वहां से हटेंगे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उनकी मांग आरक्षण को पूरी तरह खत्म करना नहीं, बल्कि उसकी व्यवस्था में सुधार करना है। उनका तर्क था कि सरकारी योजनाओं और आरक्षण का लाभ उन लोगों तक पहुंचना चाहिए जिन्हें वास्तव में इसकी जरूरत है। एक अन्य प्रदर्शनकारी प्रतीक पांडे ने आर्थिक आधार को आरक्षण व्यवस्था में अधिक महत्व देने की मांग की। उनका कहना था कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सहायता मिलनी चाहिए, चाहे उनकी जाति कुछ भी हो।

जंतर-मंतर पर कड़ी सुरक्षा

प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई थी। इलाके में दिल्ली पुलिस के अलावा रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और ITBP के जवानों की भी तैनाती की गई थी। शाम को जब पुलिस ने धरना समाप्त कराने की कार्रवाई शुरू की तो सुरक्षा बलों की संख्या और बढ़ा दी गई। पुलिस ने पूरे इलाके में घेरा बनाया और प्रदर्शनकारियों को एक-एक कर वहां से हटाया।

आंदोलन का दायरा पहले ही बढ़ चुका है

आरक्षण सुधार की मांग को लेकर चल रहा यह अभियान पिछले कई हफ्तों से सोशल मीडिया पर सक्रिय था। इसके बाद यह आंदोलन सड़कों तक पहुंचा। महाराष्ट्र के नागपुर, उत्तर प्रदेश के लखनऊ, राजस्थान के जयपुर और आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में भी प्रदर्शन होने की बात सामने आई है। राजस्थान में करणी सेना से जुड़े प्रदर्शनकारियों ने UGC के इक्विटी रेगुलेशन के विरोध में जयपुर तक लंबी पदयात्रा भी निकाली थी। इस दौरान पुलिस के साथ टकराव की स्थिति बनने की बात सामने आई थी।

अजीत भारती भी पहुंचे सपोर्ट में

आपको बता दें कि दोपहर को प्रदर्शन के सपोर्ट में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अजीत भारती की मौजूदगी भी दर्ज की गई। आरक्षण सुधार की मांग को लेकर सोशल मीडिया पर सक्रिय कई लोगों ने इस आंदोलन का समर्थन किया है। प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर अनुमति और पुलिस कार्रवाई को लेकर भी बहस हुई। कुछ लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए, जबकि प्रशासन की ओर से कानून-व्यवस्था और निर्धारित समय सीमा का हवाला दिया गया।

मोहनदास पाई ने भी उठाए सवाल

प्रदर्शन को लेकर अनुमति के विवाद ने राजनीतिक बहस का रूप भी लिया। लेखक और टिप्पणीकार आनंद रंगनाथन ने सोशल मीडिया पर पुलिस की कार्रवाई और प्रदर्शन की अनुमति को लेकर सवाल उठाए। उनकी पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए इंफोसिस के पूर्व CFO और निवेशक मोहनदास पाई ने भी कानून के समान इस्तेमाल को लेकर सवाल उठाए और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस मामले पर ध्यान देने की अपील की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+