Jantar-Mantar पर Gyanesh के खिलाफ 12OCT को क्या जुटेंगे ‘कॉकरोच'? CJP का अगला कदम क्या? सौरव ने खोले पत्ते!

Delhi Jantar Mantar CJP Protest Big Updates: दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन को लेकर अब सबकी नजर 12 अक्टूबर पर है। 10 अक्टूबर को प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई और पार्टी नेताओं की हिरासत के बाद CJP ने 11 अक्टूबर को 'जंतर-मंतर 2.0' का ऐलान किया। आंदोलन को सिर्फ दिल्ली तक सीमित रखने के बजाय, देशभर में फैलाने का ऐलान किया। पार्टी ने प्रेस कॉन्फेंस में साफ कहा कि ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने या उनके इस्तीफे और अपनी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

CJP नेता आशुतोष रांका और सौरव दास ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। वहीं, पार्टी के तीन प्रमुख नेताओं अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को करीब 23 घंटे हिरासत में रहने के बाद 11 अक्टूबर की सुबह रिहा कर दिया गया। लेकिन रिहाई के साथ कुछ शर्तें भी जुड़ी हैं। ऐसे में सवाल है कि क्या CJP का प्रदर्शन पहले की तरह जारी रहेगा, क्या आंदोलन दूसरे राज्यों तक पहुंचेगा और क्या अभिजीत दीपके अब प्रदर्शन से दूरी बनाएंगे? आइए, समझते हैं पूरा मामला...

delhi-jantar-mantar-cjp-protest-12-october

क्या 12 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर जुटेंगे 'कॉकरोच'?

CJP ने 11 अक्टूबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने आंदोलन को 'जंतर-मंतर 2.0' नाम दिया। पार्टी नेताओं का कहना है कि उनका संघर्ष अब सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं रहेगा। उन्होंने ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने, उनके इस्तीफे और अपनी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। CJP के अगले कदम पर नजर इसलिए भी है, क्योंकि पार्टी नेताओं की रिहाई के बाद आंदोलन की अगुवाई और उसके स्वरूप को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पार्टी संगठन प्रभारी अजिंक्य शिंदे पहले ही वीडियो जारी कर प्रदर्शन जारी रखने की बात कह चुके हैं।

सौरव दास का आरोप- ज्ञानेश कुमार को बचाने की कोशिश हो रही

CJP नेता सौरव दास ने आरोप लगाया कि देश में डर का माहौल बनाया जा रहा है और इसके पीछे ज्ञानेश कुमार को बचाने की कोशिश हो सकती है। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने या उनके इस्तीफे की मांग पर विचार क्यों नहीं कर रही है। दास ने दावा किया कि उन्हें ऐसी जानकारी मिली है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) भी ज्ञानेश कुमार को हटाने के पक्ष में है। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में वाराणसी सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत और ज्ञानेश कुमार की संभावित भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए।

आशुतोष रांका बोले- लड़ाई अभी शुरू हुई है

CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि उनकी लड़ाई अभी शुरू हुई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए प्रदर्शनकारियों के साथ हुए कथित व्यवहार पर जवाबदेही की मांग की। रांका ने पूर्व मुख्यमंत्रियों अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, माणिक सरकार और पिनाराई विजयन के समर्थन की सराहना की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र से जुड़े मुद्दों पर छात्रों, युवाओं, राजनीतिक दलों और विभिन्न संगठनों को मिलकर संघर्ष करना चाहिए। रांका ने यह भी आरोप लगाया कि प्रदर्शन के बाद छात्र संगठनों के सदस्यों को हिरासत में लिया गया और उनके साथ मारपीट की गई। उन्होंने दावा किया कि 11 अक्टूबर को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) की पूरी टीम को हिरासत में लिया गया।

रिहाई की शर्तों पर दीपके बोले- हमने ऐसा कोई बॉन्ड साइन नहीं किया

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के तीन प्रमुख नेताओं अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को करीब 23 घंटे हिरासत में रखने के बाद 11 अक्टूबर की सुबह रिहा कर दिया गया। तीनों नेताओं को 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया था। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली कैंट की स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट में कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद तीनों से 50-50 हजार रुपये के सिक्योरिटी बॉन्ड भरवाए गए। इसके बाद उनकी रिहाई हुई। सामने आई जानकारी के अनुसार, उन्हें एक साल तक शांति बनाए रखने और अच्छा व्यवहार करने की शर्त पर छोड़ा गया। हालांकि, अभिजीत दीपके ने X पर पोस्ट कर इस दावे पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उन्होंने ऐसा कोई बॉन्ड साइन नहीं किया है, जिसमें विरोध नहीं करने की बात कही गई हो। दीपके ने स्पष्ट किया कि वे फिर सड़कों पर उतरेंगे। वहीं, CJP ने दोहराया कि सभी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

क्या अभिजीत दीपके प्रदर्शन से दूरी बनाएंगे?

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके को 10 अक्टूबर को हिरासत में लिए जाने के बाद संगठन की जिम्मेदारी अजिंक्य शिंदे को सौंपे जाने की बात सामने आई थी। इसके बाद शिंदे ने कई वीडियो जारी कर प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया। इसी बीच, हिरासत में रहने के दौरान अभिजीत दीपके की दादी का निधन हो गया। करीब 23 घंटे बाद रिहा होने के बाद उनके गांव रवाना होने की जानकारी सामने आई। इस घटनाक्रम के बाद यह सवाल उठ रहा है कि क्या दीपके कुछ समय के लिए आंदोलन से दूर रहेंगे?

रत्ना सिंह ने कहा- विरोध प्रदर्शन जारी है

CJP की लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह ने 11 अक्टूबर को कहा कि विरोध प्रदर्शन जारी है। हिरासत से जुड़ी मजिस्ट्रेट की शर्तों पर उन्होंने कहा कि एहतियाती हिरासत के मामलों में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराना सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है और इस मामले में कोई विशेष शर्त नहीं लगाई गई थी। उनके बयान से पार्टी का रुख स्पष्ट है कि वह आंदोलन खत्म करने के पक्ष में नहीं है। हालांकि, आगे प्रदर्शन कहां होगा, कितने लोग शामिल होंगे और उसकी अगुवाई कौन करेगा, इन सवालों पर पार्टी की ओर से विस्तृत कार्यक्रम का इंतजार है।

CJP के अगले कदम क्या हो सकते हैं?

CJP के अब तक के बयानों और ऐलान के आधार पर आंदोलन की रणनीति के तीन प्रमुख पहलू सामने आए हैं...

  • पहला- आंदोलन जारी रखना: पार्टी ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने या उनके इस्तीफे और अपनी मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने की बात कह रही है।
  • दूसरा- दिल्ली से बाहर विस्तार: 'जंतर-मंतर 2.0' के नाम से आंदोलन को दूसरे राज्यों तक ले जाने का ऐलान किया गया है। हालांकि, अलग-अलग राज्यों में प्रदर्शन की तारीखों और स्थानों का स्पष्ट कार्यक्रम सामने आना बाकी है।
  • तीसरा- पुलिस कार्रवाई पर जवाबदेही: CJP हिरासत और कथित मारपीट के आरोपों को उठाकर संबंधित अधिकारियों से जवाब मांग रही है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+