बदरपुर की सब्जी मंडी में लोगों को रौंदता हुआ निकला दिल्ली जल बोर्ड का टैंकर, 5 की हालत गंभीर
नई दिल्ली, जून 16। देश की राजधानी दिल्ली के बदरपुर इलाके में दो दिन पहले हुए एक हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में वो दर्दनाक हादसे का मंजर रिकॉर्ड हुआ है, जिसने सभी को हिलाकर रख दिया है। दरअसल, 2 दिन पहले बदरपुर के खान सब्जी मंडी इलाके में दिल्ली जल बोर्ड के पानी के एक टैंकर ने कुछ लोगों को रौंद दिया था। इस हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उसी घटना का अब वीडियो सामने आया है।

पुलिस ने दर्ज किया केस
वीडियो में देखा जा सकता है कि खान सब्जी मंडी इलाके में लोग रोजाना की तरह सब्जियां खरीद रहे थे कि अचानक लोगों को रौंदता हुआ पानी का टैंकर वहां से निकला। यह टैंकर दिल्ली जल बोर्ड का था। इस हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने इस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आईपीसी की धारा 279/337 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और टैंकर के मालिक को हिरासत में ले लिया है। आगे की जांच जारी है।












Click it and Unblock the Notifications