दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के पिता का कोरोना से निधन, सीएम केजरीवाल ने जताया दुख

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के पिता का भी रविवार को कोरोना के कारण निधन हो गया। उनके निधन पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दुख प्रकट किया है।

नई दिल्ली, 2 मई। देशभर में कोरोना का कहर जारी है। अब तक लाखों लोग इस संक्रमण की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के पिता का भी रविवार को कोरोना के कारण निधन हो गया। उनके निधन पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दुख प्रकट किया है। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से कहा कि, 'हमारे स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने आज कोरोना के कारण अपने पिता को खो दिया। बहुत-बहुत दुखद। सत्येंद्र खुद भी दिल्ली में लोगों के लिए चौबीसों घंटे काम करते रहे हैं। ईश्वर उनके परिवार को शांति दे और उनके परिवार को मेरी हार्दिक संवेदना।'

Satyendar Jain

मालूम हो कि राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों में पिछले कुछ दिनों में बेहिसाब वृद्धि देखने को मिली है। कोरोना मरीजों से अस्पताल भरे पड़े हैं, जिसकी वजह से अस्पतालों में ऑक्सीन, दवाई और वेंटिलेटर बेडों की कमी हो गई है। दिल्ली में शनिवार को कोरोना के 25,219 नए मामले सामने आए, जबकि इस दौरान 412 लोगों की इस संक्रमण से मौत हो गई। राजधानी दिल्ली में फिलहाल कोरोना के 96,747 एक्टिव केस हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+