Delhi Air Pollution: बढ़ते प्रदूषण के बीच दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या-क्या सुझाव?
Delhi Health Department Advisory: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चल रहे प्रदूषण संकट के बीच दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को एक एडवाइजरी जारी की है। जिसमें कहा गया है कि गर्भवती महिलाओं, बीमारी से ग्रसित, बच्चों और बुजुर्गों को खासतौर पर बाहरी गतिविधियों से बचने से लेकर पटाखे जलाने से परहेज करने की सलाह दी गई है।
हालांकि, रुक-रुक कर हो रही बारिश से थोडी राहत मिली है। लेकिन, एडवाइजरी में नागरिकों से सतर्क रहने और निवारक उपाय अपनाने का आग्रह किया गया है। शनिवार सुबह 7 बजे, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुधरकर 219 हो गया, जबकि गुरुवार का 24 घंटे का औसत एक्यूआई 437 था, जिसने 28 अक्टूबर से शुरू होने वाले दो सप्ताह के लिए बहुत खराब से गंभीर वायु गुणवत्ता का अनुभव किया था। जानें एडवाइजरी में और क्या-क्या?

स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी में पटाखे न जलाने,उच्च वायु प्रदूषण वाले क्षेत्रों से बचने और गंभीर AQI वाले दिनों में बाहरी गतिविधियों से दूर रहने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही धूम्रपान न करने, घर के अंदर मच्छरदानी और अगरबत्ती जलाने से बचने और लकड़ी, पत्ते, फसल के अवशेष और अपशिष्ट जलाने से परहेज करने के महत्व पर भी जोर देता है।
इसके अलावा, पानी से आंखें धोना, नियमित रूप से गुनगुने पानी से गरारे करना और पौष्टिक आहार बनाए रखना, जिसमें फल और सब्जियां शामिल हों। सलाह में सांस फूलना, चक्कर आना, खांसी, सीने में परेशानी या दर्द और आंखों में जलन जैसे लक्षणों के लिए डॉक्टर से परामर्श लेने का सुझाव दिया गया है। हृदय संबंधी समस्याओं वाले व्यक्तियों, गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए, एडवाइजरी में अतिरिक्त सावधानी की आवश्यकता पर जोर देती है।












Click it and Unblock the Notifications