NH-48: 3 महीने के लिए दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे रहेगा बंद, जानें वजह

दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे NH-48 अंडरपास और फ्लाईओवर निर्माण के कारण 3 महीने के लिए बंद रहेगा।

Delhi-Gurugram Highway

Delhi-Gurugram Expressway Close: दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे अब से 3 महीने के लिए बंद रहेगा। ऐसे में एक्सप्रेसवे पर आने-जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारियों के अनुसार 3 महीने तक के लिए एक्सप्रेसवे के 500 मीटर हिस्से को बंद करने की योजना बनाई जा रही है।

90 दिनों तक बंद रहेगा हाईवे

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस एक फ्लाईओवर और 2 अंडरपास बनाने के लिए लगभग 90 दिनों के लिए दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर नेशनल हाईवे-48 (NH-48) के 500 मीटर के हिस्से को बंद करने की योजना पर काम कर रही है। पहले से ही व्यस्त रोड पर ट्रैफिक जाम की आशंका बढ़ रही है। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि शिव मूर्ति के पास बंद का मतलब उन प्रोजेक्ट्स को अनुमति देना है जो दक्षिण दिल्ली को द्वारका से जोड़ेगी।

जानिए क्या होगा फायदा

NHAI के अधिकारियों के अनुसार एक अंडरपास द्वारका एक्सप्रेसवे को नेल्सन मंडेला मार्ग से जोड़ेगा, जबकि दूसरा द्वारका लिंक रोड को NH-48 से जोड़ेगा। फ्लाईओवर उनके ऊपर से गुजरेगा, जो सीएनजी पंप के पास और शिव मूर्ति के पास से जुड़ेंगे।

यह रहेगा रूट

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जब दो अंडरपास और फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है, तो राजमार्ग पर वाहनों को एनएचएआई द्वारा दिल्ली की ओर कैरिजवे के बगल में निर्मित स्लिप रोड की ओर मोड़ दिया जाएगा। एस एस यादव, विशेष पुलिस आयुक्त (यातायात) ने कहा, "शिव मूर्ति चौराहे के पास NH-48 पर यातायात को मुख्य राजमार्ग से नवनिर्मित स्लिप रोड की ओर मोड़ दिया जाएगा। NHAI के अधिकारियों के अनुसार निर्माण कार्य 90 दिनों के भीतर पूरा हो जाएगा।

2019 में शुरू हुआ था काम

NHAI गुरुग्राम के परियोजना निदेशक, निर्माण जंबुलकर ने कहा, "निर्माण के दौरान शिव मूर्ति से रजोकरी फ्लाईओवर तक 500 मीटर की सड़क प्रभावित होगी। आपको बता दें कि परियोजना पर काम 2019 में शुरू हुआ था और 2021 में पूरा होने की उम्मीद थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण दिल्ली और गुरुग्राम दोनों खंडों के लिए समय सीमा को संशोधित किया गया था। गुरुग्राम सेक्शन का काम इस साल जुलाई तक पूरा होने की उम्मीद है, जबकि दिल्ली सेक्शन का काम 2024 तक पूरा होने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+