Delhi: गोकुलपुरी मेट्रो हादसे पर दिल्ली सरकार सख्त, मंत्री कैलाश गहलोत बोले- समित जल्द देगी जांच रिपोर्ट

Gokulpuri metro accident Updates: दिल्ली सरकार के सख्त निर्देश के बाद गोकुलपुरी मेट्रो हादसे में मृतक के परिजन और घायलों के लिए डीएमआरसी (DMRC) ने मुआवजे की घोषणा कर दी है। दिल्ली मेट्रो रेल ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतक के परिजनों को सहयोग राशि 25 लाख रुपये देने की घोषणा की है। जबकि गंभीर रूप से घायलों को 5 लाख और मामूली रूप से जख्मी लोगों को एक-एक लाख रुपए दिए जाएंगे। हादसे की जांच के लिए सरकार के निर्देश पर समिति गठित की गई है। वहीं शुरुआती जांच में लापरवाही सामने आने पर दो अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में इस हफ्ते गुरुवार (8 फरवरी) को एक बड़ा हादसा हुआ। मेट्रो स्टेशन पर लगे स्लैब का एक 25 फुट का बड़ा हिस्सा नीचे गिर गया। इस दौरान सड़क से गुजर रहे कुछ बाइक और स्कूटी पर सवार लोग मलबे की चपेट में आ गए।

Delhi govt over Gokulpuri metro accident

हादसे के दौरन मलबे में दबे लोगों को दिल्ली पुलिस और फायरकर्मियों ने मलवे में दबे लोगों को निकालकर जीबीटी अस्पताल पहुंचाया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे में 5 लोगों मलबे में दब गए थे, जिनमें से एक की मौत हो गई। जबकि चार का अस्पताल में इलाज चर रहा है। इसमें तीन की हालत स्थितर बताई जा रही है, जबकि एक गंभीर हालत में है।

दिल्ली सरकार ने लिया संज्ञान
गोकुलपुरी मेट्रो हादसे में मौत पर कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत ने दुख व्यक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों के प्रति सरकार की पूरी संवेदना है। हादसे में 2 सप्ताह के भीतर अधिकारियों को रिपोर्ट देने को कहा गया है। मंत्री ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दोषी अधिकारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

वहीं हादसे को लेकर नॉर्थ ईस्ट दिल्ली डिस्ट्रिकट के डीसीपी डॉ. जॉय तिर्की ने बताया कि मेट्रो स्टेशन के पूर्वी तरफ लगभग 50 मीटर के आसपास का हिस्सा अचानक गिर गया। घटनास्थल पर एसएचओ और एसीपी मौके पर पहुंचे और पूरी तत्परता के साथ रेस्क्यू शुरू किया गया। हादसे में 5 लोग घायल हुए, जिनमें से 1 के पैर में फ्रैक्चर है, जबकि 3 को मामूली चोटें आई हैं, वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद जेसीबी मशीन की मदद से सड़क पर गिरे मलवे के साथ लटके पर स्लैब को भी तोड़कर नीचे गिरा सड़क को साफ करने के साथ ट्रैक बहाल हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+