Delhi Govt Portfolio Allocation: CM आतिशी ने मंत्रियों को बांटे विभाग, किसको कौन सा मंत्रालय मिला? देखें लिस्ट
Delhi Portfolio Allocation: मुख्यमंत्री के तौर पर आतिशी मार्लेना ने अपनी भूमिका संभाल ली है। इस प्रकार वह दिल्ली की तीसरी महिला सीएम बन गईं हैं। शनिवार को उनके शपथ ग्रहण समारोह में आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं की एक बड़ी भीड़ मौजूद थी, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल थे। इस महत्वपूर्ण अवसर पर अनुभवी और नए दोनों तरह के मंत्रियों वाली एक कैबिनेट भी पेश की गई है।
सीएम आतिशी ने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। मुख्यमंत्री आतिशी ने अपने पास 13 विभाग रखे हैं, जबकि कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज को 8 विभागों का जिम्मा दिया गया है। गोपाल राय को तीन और कैलाश गहलोत को 5 विभाग आवंटित किये गए हैं। वहीं इमरान हुसैन को 2 और मुकेश अहलावत को 5 विभागों संभालने का जिम्मेदारी दी गई है।

दिल्ली सरकार का पोर्टफोलियो आवंटन इस प्रकार है
(1) सीएम आतिशी शिक्षा, वित्त, बिजली, जल सहित 13 मौजूदा विभागों (जो पहले उनके पास थे) की प्रमुख होंगी।
(2) सौरभ भारद्वाज स्वास्थ्य, शहरी विकास और समाज कल्याण समेत आठ विभागों की जिम्मेदारी संभालेंगे।
(3) गोपाल राय के पास पर्यावरण समेत तीन विभाग रहेंगे।
(4) कैलाश गहलोत परिवहन, डब्ल्यूसीडी समेत चार विभागों का कार्यभार संभालेंगे।
(5) इमरान हुसैन खाद्य आपूर्ति एवं चुनाव विभाग के प्रमुख होंगे।
(6) मुकेश अहलावत SC/ST मंत्री होंगे। इसके अलावा वह श्रम समेत चार और विभाग सभालेंगे।
आतिशी की अगुवाई में दिल्ली सरकार ने अपना काम काज सम्भाल लिया है। वहीं, दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि यह डमी सरकार है, डमी सीएम है, ये सरकार रिमोट से चलेगी। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल अपराधी हैं, वह कैसे मुख्यमंत्री रह सकते थे,उनको दिल्ली की जनता को पिछले 6-8 महीने का हिसाब देना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications